Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:सेंसेक्स 251 अंक फिसला, निफ्टी 86 अंक गिरकर 24032 पर बंद; ऑटो शेयरों में हल्की खरीदारी

शेयर बाजार में आज के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 251 अंक और निफ्टी 86 अंक नीचे बंद होकर 24032 पर पहुंचा। इस गिरावट के बावजूद ऑटो सेक्टर के शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली
सेंसेक्स 251 अंक फिसला, निफ्टी 86 अंक गिरकर 24032 पर बंद; ऑटो शेयरों में हल्की खरीदारी
AI Generated Image

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 5 मई को शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 251 अंक गिरकर 77,017 के स्तर पर आया। वहीं निफ्टी 86 अंक नीचे आकर 24,032 पर बंद हुआ। बाजार दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करता रहा लेकिन आखिर में कमजोरी के साथ क्लोजिंग हुई।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1777976761396

ये भी पढ़ें: होर्मुज में फिर गहराया संकट ! अमेरिका का दावा- 4 ईरानी नाव को डुबोईं, ट्रंप बोले ईरान के पास सिर्फ दो रास्ते...

/img/116/1777976812678

FMCG और ऑटो में हल्की खरीदारी

आज के कारोबार में सेक्टरवार मूवमेंट साफ तौर पर नजर आया। FMCG और ऑटो शेयरों में निवेशकों ने हल्की खरीदारी की जिससे इन सेक्टर में मजबूती बनी रही। दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर में बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा रहा। निवेशकों ने इस सेक्टर में मुनाफावसूली की है।

ये भी पढ़ें: दबा मिला खजाना: रूस के पुराने घर के नीचे दबे मिले 409 सोने के सिक्के, कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा!

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

ग्लोबल संकेत भी पूरी तरह सकारात्मक नहीं रहे। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 5% से ज्यादा की मजबूती के साथ उछला जो बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत रहा। जापान का निक्केई 225 भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहा जिसने ग्लोबल सेंटीमेंट को थोड़ा कमजोर किया।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts