Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दबा मिला खजाना:रूस के पुराने घर के नीचे दबे मिले 409 सोने के सिक्के, कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा!

ये सिक्के 1848 से 1911 के बीच के हो सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि 1897 के मौद्रिक सुधार के दौरान ढाले गए भी हो सकते हैं। इस इतनी बड़ी संपत्ति का मालिक कौन है इसका रिकॉर्ड नहीं मिल सका है।
रूस के पुराने घर के नीचे दबे मिले 409 सोने के सिक्के, कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा!
प्रतीकात्मक चित्र

मॉस्को। रूस के तोरझोक में एक 100 साल पुराने घर के नीचे से 409 शाही सोने के सिक्के मिले हैं। इससे उस जमाने के लोग कैसे रहते थे और उनका जीवनयापन कैसे होता था इसके कुछ रहस्य उजागर होने की उम्मीद है। रूसी विज्ञान अकादमी के पुरातत्व संस्थान द्वारा किए गए उत्खनन के दौरान यह खजाना सामने आया। एक पारंपरिक चमकदार मिट्टी के बर्तन ( जिसे कंद्युष्का कहा जाता है) में यह खजाना छिपा हुआ था। खजाना पत्थर की नींव के नीचे दबा हुआ था। 

कब के सिक्के अभी तय नहीं

माना जा रहा है कि ये सिक्के 1848 से 1911 के बीच के हो सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि 1897 के मौद्रिक सुधार के दौरान ढाले गए भी हो सकते हैं।

अगर महिला बनीं UN प्रमुख तो खुशी होगी.... महासचिव की दौड़ में महिला उम्मीदवारों को मिला चीन का समर्थन 

रूसी क्रांति के समय छुपाए हो सकते हैं

विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि यह खजाना संभवतः 1917 की रूसी क्रांति की उथल-पुथल के दौरान छिपाया गया होगा। खजाना मिलने के बाद इतिहासकारों ने आस-पास रहने वाले 24 परिवारों के टैक्स रजिस्टरों और पैरिश रिकॉर्ड को जांचा, लेकिन इस इतनी बड़ी संपत्ति का मालिक कौन है इसका रिकॉर्ड नहीं मिल सका है।खजाना तो सुरक्षित है, लेकिन मालिक लापता होने से    इसके पीछे की कहानी रहस्य बनी हुई है।

आना था मुंबई, पहुंच गईं मस्कट! दुबई में फंसी एक्ट्रेस अमीषा पटेल, एयरपोर्ट पर किया लंबा इंतजार

खोजा पुराना रिकॉर्ड

खजाने के संभिवत मालिक का पता करने के लिए रूसी विज्ञान अकादमी के इतिहासकारों ने इस स्थान की तुलना 1900 के दशक के शुरुआती स्थानीय टैक्स और रेसिडेंशियल रिकॉर्ड से की। इससे यह माना जा रहा है कि उस समय व्यापारी, एक लेखापाल, दरबार का कोई व्यक्ति और स्थानीय पादरी रहते रहे होंगे। लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यहां के घरों के पतों में बदलाव के कारण सही मालिक का पता लगाना करीब-करीब असंभव हो गया है।

खजाने में क्या था

घर के तहखाने में मिला यह खजाना रूसी साम्राज्य के अंतिम आर्थिक उत्कर्ष (इकोनॉमिक पीक) की झलक दिखाता है। आर्कियोलॉजी मैग्जीन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस खजाने का कुल मूल्य 4,070 रूबल था। 100 साल पहले यह बहुत बड़ी राशि थी। आज के सोने के मूल्य के अनुसार  इसकी वैल्यू 530,000 डॉलर (5 करोड़ 5 लाख रुपए) से अधिक है। खजाने में 387 सिक्के 10 रूबल के हैं, 10 सिक्के 5 रूबल के हैं  और 1897 के मौद्रिक सुधार से संबंधित 10 दुर्लभ 15 रूबल के सिक्के भी हैं।





Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts