छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक एसआई की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी के चलते यह कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गृह (पुलिस) विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने रतनलाल डांगी को आईजी के पद से हटा दिया गया था। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के अनुसार, निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर पुलिस मुख्यालय तय किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान डांगी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं।
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन पर नैतिकता और सेवा नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ पद के प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए शासन ने अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कांकेर बॉर्डर में नक्सली ढांचे को बड़ा झटका? 6 माओवादी कैडरों ने हथियार डाल सरेंडर किया
सोशल मीडिया में वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो और लगातार उठ रहे सवालों के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरबा: गिट्टी उतारने के दौरान पलटा ट्रेलर, युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रतनलाल डांगी 2003 के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। आईपीएस रतनलाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि डांगी ने वर्ष 2017 से 2024 तक उसका शोषण किया और उसके पति की पोस्टिंग के लिए उस पर दबाव डाला। डांगी कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं।