Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरबा:गिट्टी उतारने के दौरान पलटा ट्रेलर, युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज साइट पर बड़ा हादसा हो गया। जहां पर गिट्टी से भरा ट्रेलर खाली करते समय पलट गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
गिट्टी उतारने के दौरान पलटा ट्रेलर, युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज साइट पर हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मजदूरों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    हाइड्रोलिक जैक टूटने से हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर का हाइड्रोलिक जैक अचानक टूट गया, जिससे वाहन संतुलन खोकर पलट गया। मृतक, 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले, पास में ही खड़े दूसरे ट्रेलर का स्टेपनी बदल रहा था। मृतक बिहार का रहने वाला था और कोरबा में काम करता था।

    ये भी पढ़ें: वही चश्मा, वही जादू : फिर लौट रहा है आपका चहेता हैरी पॉटर, देखें इस बार कौन बना है 'हैरी'?

    मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि दुर्घटना प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हुई। मजदूरों का कहना है कि घटना के समय साइट इंचार्ज मौजूद नहीं थे और वाहन बिना कामगारों के मौजूदगी के ही खाली किया जा रहा था। गुस्साए मजदूरों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    ये भी पढ़ें: रायपुर: खाद्य विभाग सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक,गैस वितरण पर सख्ती, कमर्शियल एलपीजी पर 20 प्रतिशत सीमा लागू

    पुलिस कर रही मामले की जांच 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। और मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई। घटना को लेकर गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गिट्टी खाली करने के दौरान यह घटना घटी। इसी के साथ कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि- मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts