इंस्टाग्राम का झांसा, होटल में दरिंदगी: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंस्टाग्राम का झांसा, होटल में दरिंदगी: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार
साहिल व जसवंत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती को फंसाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पिता को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

    पुलिस के मुताबिक 23 मार्च 2026 को सीहोर जिले की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हरियाणा निवासी साहिल लाठर से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने भरोसा जीतकर उसे इंदौर बुलाया, जहां सरवटे बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहराया गया। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर उसका शोषण करता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी के पिता जसवीर सिंह ने भी उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए रिश्ता ठुकरा दिया।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छोटी ग्वालटोली थाने में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम हरियाणा के जींद जिले भेजी गई, जहां से साहिल लाठर (20) और उसके पिता जसवीर सिंह (44) को गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts