Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:6 महीने से सैलरी न मिलने पर हमीदिया अस्पताल में 24 ऑपरेटरों ने छोड़ी नौकरी, 11 लिफ्ट रहीं बंद, मरीज हो रहे परेशान

भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में 6 माह से वेतन ना मिलने पर 24 ऑपरेटरों ने नौकरी छोड़ दी। इस वजह से 19 में से 11 पूरे दिन बंद रही। गुरुवार सुबह अस्पताल में अचानक हड़कंप मच गया जब आधे से ज्यादा लिफ्ट बंद हो गईं और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
6 महीने से सैलरी न मिलने पर हमीदिया अस्पताल में 24 ऑपरेटरों ने छोड़ी नौकरी, 11 लिफ्ट रहीं बंद, मरीज हो रहे परेशान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हमीदिया अस्पताल में वेतन न मिलने की वजह से लिफ्ट व्यवस्था ठप हो गई, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कुछ ऑपरेटर वापस लौट आए हैं और प्रबंधन ने जल्द स्थिति सामान्य होने का भरोसा दिया है।

    सैलरी न मिलने से नाराज ऑपरेटरों ने उठाया कदम

    बता दें कि हमीदिया अस्पताल में करीब 19 लिफ्ट हैं, जिसमें से 11 लिफ्ट बंद थीं। जब प्रबंधन ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि अस्पताल के सभी 24 लिफ्ट ऑपरेटरों ने नौकरी छोड़ दी है। इनमें से कुछ अपने साथ लिफ्ट की चाबी भी ले गए। दरअसल, इन ऑपरेटरों को 6 महीने से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे नाराज होकर इन्होंने नौकरी छोड़ दी। हालांकि प्रबंधन की समझाइश के बाद 11 ऑपरेटर काम पर लौट आए।

    /img/118/1774544513297

    3.25 करोड़ का भुगतान अटका

    जानकारी के अनुसार, लिफ्ट संचालन का ठेका एक निजी एजेंसी के पास है, जिसका करीब 3 करोड़ 25 लाख रुपए भुगतान एक साल से अटका हुआ है। गांधी मेडिकल कॉलेज द्वारा पीडब्ल्यूडी को भुगतान नहीं किए जाने से एजेंसी ने कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। एजेंसी के पास लिफ्ट ऑपरेटर उपलब्ध कराने के साथ मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी थी, जो अब प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमित मेंटेनेंस जरूरी है, वरना स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: आतंकी गतिविधियों में फंसाने का फैलाया जाल :- ATS अफसर  बन ठगों ने बुजुर्ग को डराया, सूझबूझ से बची रकम

    मरीजों को भारी दिक्कत, लंबी लाइनें लगीं

    लिफ्ट बंद होने से इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। गंभीर मरीज, गर्भवती महिलाएं और हृदय रोगियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में परेशानी हुई। बुजुर्ग रोशन सिंह ने बताया कि 11वीं मंजिल तक जाने के लिए एक घंटे से लाइन में खड़े हैं। वहीं ऑर्थोपेडिक आईसीयू के मरीज मो इकरार ने कहा कि ऑपरेशन के बाद सीढ़ियों से जाना संभव नहीं था, काफी देर इंतजार करना पड़ा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts