Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

People's Breaking :इंदौर में रात 9.30 बजे मर्डर, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, जांघ में चाकू लगने से गई जान

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात दोस्ती का रिश्ता खून में तब्दील हो गया। यहां फिरोज उर्फ कालू नामक युवक की उसके ही दोस्त अरबाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया।
इंदौर में रात 9.30 बजे मर्डर, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, जांघ में चाकू लगने से गई जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। रावजी बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात बजे एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने फिरोज की जांघ में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    आपस में चल रहा था विवाद 

    एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार, डायल-100 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आपस में दोस्त थे और आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। प्राथमिक तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लड लॉस) को मौत की वजह माना जा रहा है।

    चंपाबाग क्षेत्र का निवासी था अरबाज 

    पुलिस के मुताबिक आरोपी अरबाज चंपाबाग क्षेत्र का निवासी है, जबकि मृतक फिरोज रावजी बाजार इलाके का रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है और लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts