Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डॉ. मोहन यादव बोले..हनुमान लोक हमारी आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का विजय स्तंभ

कार्यक्रम में लगभग 360 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने द्वितीय चरण के तहत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की, जिनमें भक्त निवास, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
हनुमान लोक हमारी आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का विजय स्तंभ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सौंसर। रामनवमी के पावन अवसर पर जामसांवली धाम स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर परिसर में विकसित हनुमान लोक का भव्य लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में 35.09 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना ने क्षेत्र को नई पहचान दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हनुमान लोक परियोजना के द्वितीय चरण की स्वीकृति की घोषणा करते हुए श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक सौगात दी।

    /img/89/1774539803084

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान लोक केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का विजय स्तंभ है। उन्होंने इसे प्रदेश के आध्यात्मिक मानचित्र पर स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच्चा वादा, पक्का काम के संकल्प के साथ निरंतर विकास कर रही है।

    भव्य स्वागत और आध्यात्मिक वातावरण ने मोहा मन

    मुख्यमंत्री का आगमन महाराष्ट्रियन शैली में निर्मित भव्य प्रवेश द्वार पर हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने गोल्फ कार से पूरे परिसर का अवलोकन किया, जहां प्रस्तुत झांकियों ने त्रेतायुग की अनुभूति कराई। नव-निर्मित सभामंडप की भव्यता और सूक्ष्म नक्काशी ने सभी को अभिभूत कर दिया।

    Twitter Post

    गर्भगृह में पूजा, श्रमिकों का सम्मान

    मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में श्री हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का भावुक क्षण तब आया जब उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर उनके योगदान को नमन किया।

    विकास कार्यों और घोषणाओं की सौगात

    कार्यक्रम में लगभग 360 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने द्वितीय चरण के तहत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की, जिनमें भक्त निवास, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही पांढुर्णा में इनडोर स्टेडियम, महिला थाना और 10 बेड अस्पताल की भी घोषणा की।

    इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। युवाओं को नियुक्ति पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र तथा किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़े दस्तावेज प्रदान किए गए। कार्यक्रम जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts