वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Follow on Google News
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस (80) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कर्नाटक के मंगलुरु में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टी कर दी गई है। ऑस्कर फर्नांडिस केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह यूपीए 1 के दौरान श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुके हैं। फिलहाल वह कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद थे। https://twitter.com/INCIndia/status/1437355373472587779

लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फर्नांडीस 18 जुलाई को योगा करते समय गिरकर घायल हो गए थे। तब से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ दिन पहले उनके परिवार के सदस्यों ने बताया था कि उनकी येनपोया अस्पताल में मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद वह वेंटिलेटर से बाहर आ गए थे। https://twitter.com/rssurjewala/status/1437356567167324161

योग करते समय बिगड़ा था संतुलन

परिवार के मुताबिक 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस का 18 जुलाई (रविवार) की सुबह योग करते हुए समय संतुलन बिगड़ गया था, जिस वजह से वो गिर गए थे। हालांकि उस समय उन्होंने अपनी चोट को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब वह अपने नियमित डायलिसिस के लिए सोमवार को अस्पताल गए तो उन्होंने डॉक्टरों को हादसे के बारे में बताया। हादसे के बारे में पता चलने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई जिसमें पता चला कि उनके मस्तिष्क के भीतरी हिस्से में चोट आई है। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। https://twitter.com/PMOIndia/status/1437358746338955270

कर्नाटक के उडुप्पी में हुआ था जन्म

ऑस्कर फर्नांडिस साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे। ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था। वह परिवार के 12 बच्चों में से एक थे। https://twitter.com/naqvimukhtar/status/1437356558032064513 https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1437355572949438468 https://twitter.com/INCOdisha/status/1437351543364227075 https://twitter.com/SachinPilot/status/1437357458930892811 https://twitter.com/SitaramYechury/status/1437361634582827014  
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts