Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिहोरा : सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर चले लाठी-डंडे, सरपंच पर हमला, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

सिहोरा : सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर चले लाठी-डंडे, सरपंच पर हमला, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

सत्येंद्र तिवारी, सिहोरा। वर्तमान सरपंच को पूर्व सरपंच द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करना भारी पड़ गया। पूर्व सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ वर्तमान सरपंच पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने पटवारी के साथ भी जमकर गाली-गलौज की और भगा दिया। सरपंच पर हुए हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर भारी जाम लगा दिया। घटना ग्राम पंचायत दर्शनी की है। यहां सड़क पर जाम बढ़ता ही जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

ये है मामला

घटना की जानकारी देते घायल।

ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच सुमित राय ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक शादी समारोह में गए थे। इस बीच संबंधित हलके के पटवारी ने उन्हें फोन कर बताया कि शासकीय जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण की जांच करने वे मौके पर पहुंचे हैं। वहां कुछ लोग उनके (पटवारी) साथ गाली-गलौज कर उन्हें धमका रहे। इतना सुनते ही वे तुरंत शादी समारोह से सीधे संबंधित स्थल पर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद पूर्व सरपंच मोहन झारिया और उनके समर्थकों ने वर्तमान सरपंच सुमित राय को देखा तो भड़क गए और वहां रखे बैट से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

सरपंच पर हुए जानलेवा हमले की खबर लगते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत दर्शनी के सामने सिहोरा-मझौली रोड पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सरपंच के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts