Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीमा हैदर बनी सचिन के बच्चे की मां, नोएडा में दिया बेटी को जन्म, PUBG में शुरू हुई थी लव स्टोरी

Follow on Google News
सीमा हैदर बनी सचिन के बच्चे की मां, नोएडा में दिया बेटी को जन्म, PUBG में शुरू हुई थी लव स्टोरी
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर मंगलवार सुबह मां बनी। उन्होंने नोएडा के कृष्णा अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से एक बेटी को जन्म दिया। यह उनकी पांचवीं संतान है, लेकिन भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले उनके चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। सीमा की वकील एपी सिंह ने बताया कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और जल्द ही अस्पताल से छूट जाएंगे। 

बच्ची को मिलेगी भारतीय नागरिकता

सीमा की बेटी भारत में जन्मी है, इसलिए उसे भारतीय नागरिकता मिल सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील इरफान फिरदौस के अनुसार, भारतीय संविधान में जन्म से नागरिकता का प्रावधान है। इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

पबजी से शुरू हुई थी लव स्टोरी 

सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी 2019 में PUBG गेम के जरिए शुरू हुई थी। नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा ने सचिन के साथ शादी करने का दावा किया था। इस मामले में उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन बाद में जमानत मिल गई। सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भी दायर की थी। वहीं, उन पर 'कराची टू नोएडा' नाम की फिल्म बनाने की भी घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक यह फिल्म नहीं बनी है। ये भी पढ़ें- नर्मदापुरम : प्रेमी जोड़े को पंचायत ने पहनाई चप्पल-जूते की माला, जुलूस निकाला, फिर गांव से बाहर कर दिया
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts