Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर की सिक्योरिटी बढ़ी :परिसर में ATG-NSG कमांडो तैनात, कल PM फहराएंगे रामलला की धर्मध्वजा

Follow on Google News
परिसर में ATG-NSG कमांडो तैनात, कल PM फहराएंगे रामलला की धर्मध्वजा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिसके लिए अयोध्या को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। कल मंदिर पर फहराई जाने वाली धर्मध्वजा जन्मभूमि पहुंची है। PM मोदी कल यानी मंगलवार को 191 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार ध्वजा फहराएंगे।

    5 लेयर में बढ़ी मंदिर की सुरक्षा

    मंगलवार के धर्मध्वजा कार्यक्रम को लेकर राम जन्मभूमि और आसपास की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। यहां हेलिकॉप्टर से क्षेत्र की विशेष निगरानी की जा रही है। इसके मद्देनजर ATS-NSG कमांडो ने मंदिर को घेर रखा है। इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं। 5 लेयर में मंदिर की सुरक्षा की गई है। वहीं आज सीएम योगी तैयारियों जानने पहुंचें। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आज पहुंच जाएंगे।

    मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से की अपील

    राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि 25 नवंबर को आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने न आएं। 23 नवंबर की रात 11 बजे से अयोध्या की तरफ लोडर गाड़ियां जैसे- ट्रक, ट्रैक्टर के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बता दें यह ट्रैफिक डायवर्जन 26 नवंबर की आधी रात तक लागू रहेगा।

    दूसरी ओर नगर निगम की टीम मंदिर के आसपास एरिया से स्ट्रीट डॉग और छुट्टा जानवरों को पकड़कर दूसरी जगहों पर भेज रही है। आज सुबह भी 20 स्ट्रीट डॉग पकड़े गए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts