PlayBreaking News

US Shooting :अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में फायरिंग, 2 लोगों की मौत; कई घायल

अमेरिका के सिएटल में 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस, एफबीआई और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
Follow on Google News
अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में फायरिंग, 2 लोगों की मौत; कई घायल
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी।

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में एक बार फिर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी ने लोगों को दहला दिया। वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल उस समय दहशत में बदल गया, जब अचानक गोलियां चलने लगीं। कुछ ही सेकंड में खुशियों का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल के मासूम बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।

स्पेस नीडल के पास हुआ हमला

यह घटना रविवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 6 बजे सिएटल सेंटर परिसर में हुई। यहां हर साल आयोजित होने वाला 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल चल रहा था, जिसमें हजारों लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे थे। फेस्टिवल स्थल शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्पेस नीडल से महज एक ब्लॉक की दूरी पर स्थित है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक 7 से 8 गोलियों जैसी आवाजें सुनाई दीं। पहले लोगों को लगा कि शायद पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही क्षण बाद लोग जमीन पर गिरने लगे और भीड़ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी।

2 लोगों की मौत, बच्चे समेत 5 घायल

घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक दो वर्षीय बच्चा, 23 वर्षीय युवक, तीन महिलाएं और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, एक 56 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी घायलों को तुरंत हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया।

Featured News

चश्मदीदों ने सुनाई दहला देने वाली कहानी

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायरिंग शुरू होते ही पूरा परिसर अफरा-तफरी में बदल गया। कई लोग अपने बच्चों को लेकर भागने लगे, जबकि कुछ लोग दुकानों, रेस्टोरेंट और आसपास की इमारतों में छिप गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। कई बच्चे अपनी स्ट्रॉलर (बेबी गाड़ियों) समेत गिर गए। जैसे ही लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी, सभी को समझ आ गया कि यह शूटिंग है।

पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका

घटना के तुरंत बाद सिएटल पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने पूरे सिएटल सेंटर परिसर को खाली करवा दिया और इसे मास कैजुअल्टी इंसिडेंट घोषित किया।इलाके की घेराबंदी कर लोगों से अपील की गई कि वे जांच पूरी होने तक घटनास्थल से दूर रहें।

एफबीआई समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

फिलहाल पुलिस ने किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। न ही गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ एफबीआई और अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Breaking News

मोनोरेल सेवा भी बंद करनी पड़ी

फायरिंग के बाद सुरक्षा कारणों से सिएटल सेंटर से जुड़ी मोनोरेल सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है।

क्या है 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल?

'बाइट ऑफ सिएटल' अमेरिका के सबसे लोकप्रिय फूड फेस्टिवल में से एक माना जाता है।

  • इसकी शुरुआत वर्ष 1982 में हुई थी।
  • यह तीन दिनों तक चलने वाला वार्षिक आयोजन है।
  • हर साल करीब 3.5 लाख लोग इसमें शामिल होते हैं।
  • यहां देश-विदेश के व्यंजन, लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

इसी वजह से फेस्टिवल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटक भी पहुंचे थे।

अभी तक क्या-क्या सामने आया?

  • रविवार शाम करीब 6 बजे फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई।
  • स्पेस नीडल के पास सिएटल सेंटर परिसर में घटना हुई।
  • 2 लोगों की मौत हुई।
  • दो साल के बच्चे समेत 5 लोग घायल हुए।
  • एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
  • पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कराया।
  • एफबीआई सहित कई एजेंसियां जांच कर रही हैं।
  • अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • फायरिंग की वजह का भी खुलासा नहीं हुआ है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts