चोरी की गाड़ियों का कबाड़ कारोबार!12 इंजन बरामद

चोरी की गाड़ियां खरीदकर इंजन-पार्ट्स अलग कर बेचते थे आरोपी, 12 इंजन बरामद; 3 के नंबर घिसकर मिटाने की कोशिश, 3 लाख का माल जब्त
चोरी की गाड़ियों का कबाड़ कारोबार!12 इंजन बरामद
लाल घेरे में गिरफ्तार हुए आरोपी

इंदौर। चोरी के दोपहिया वाहनों को खरीदकर उनके इंजन और पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले दो कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है। दौलतगंज-रानीपुरा स्थित कबाड़ दुकान पर दबिश देकर पुलिस ने 12 इंजन और चोरी के वाहनों के अन्य कलपुर्जे बरामद किए हैं। इनमें तीन इंजन के नंबर घिसे हुए मिले। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।

 

ये भी पढ़ें: डीलरशिप का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी, इंदौर की हेल्थकेयर कंपनी के डायरेक्टर पर केस

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दौलतगंज उर्दू मैदान, रानीपुरा क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकान पर अल्ताफ अंसारी (49) और अरशद अंसारी (25) चोरी की गाड़ियां खरीदने के बाद उनके इंजन व पार्ट्स निकालकर बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इंजनों के नंबर घिस दिए जाते थे।

ये भी पढ़ें: एमडी ड्रग्स की सप्लाई से पहले दबोचा गया ड्राइवर: क्राइम ब्रांच ने 20.30 ग्राम मेफेड्रोन किया जब्त

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कबाड़ दुकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान वहां से चोरी के दोपहिया वाहनों के कलपुर्जे और 12 इंजन मिले। इनमें तीन इंजन के नंबर घिसे हुए थे। पुलिस ने जब आरोपियों से जब्त सामान के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें: एसी रिपेयरिंग की आड़ में ड्रग्स कारोबार! फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को खरीदकर उनके पार्ट्स अलग करने और उन्हें बेचकर अवैध लाभ कमाने के कारोबार में संलिप्त पाए गए। इसके बाद क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: बीसी-चिटफंड के नाम पर 3.10 करोड़ की ठगी: क्राइम ब्रांच ने तीन शातिर आरोपियों को दबोचा

गिरफ्तार आरोपी

  • अल्ताफ अंसारी, उम्र 49 वर्ष, इंदौर
  • अरशद अंसारी, उम्र 25 वर्ष, इंदौर

दोनों दौलतगंज-रानीपुरा क्षेत्र में कबाड़ की दुकान संचालित करते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के वाहन आरोपियों तक कौन पहुंचाता था और इनके पार्ट्स व इंजन किन लोगों को बेचे जाते थे।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts