Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अजित पवार को कल अंतिम विदाई, बारामती में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

अजित पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे बारामती में किया जाएगा। अंतिम संस्कार स्थल बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान तय किया गया है, जहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
 बारामती में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बुधवार सुबह महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौैत हो गई। विमान में सिर्फ डिप्टी सीएम ही नहीं बल्कि उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षा कर्मी और विमान स्टाफ भी सवार थे।

    कल होगा अंतिम संस्कार

    अजित पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे बारामती में किया जाएगा। अंतिम संस्कार स्थल बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान तय किया गया है, जहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

    इधर, बारामती में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच चुके हैं। नेताओं के आगमन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और समर्थकों की भारी भीड़ अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ रही है।

    हादसे का विवरण

    जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अजित पवार जिला परिषद चुनावों के तहत आयोजित जनसभा में हिस्सा लेने के लिए बारामती जा रहे थे। उनका निजी प्राइवेट चार्टर्ड विमान जब बारामती एयरपोर्ट पर उतरने लगा, तब नियंत्रण खो गया और विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के बाद विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल से भयावह दृश्य सामने आए, जिसमें विमान का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था।

    Twitter Post

    अजित पवार और अन्य सवारों की मौत

    प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। इसमें उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षा कर्मी और विमान स्टाफ भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को सुरक्षित किया और क्षेत्र को सील कर दिया। अजित पवार का यह निजी विमान प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट था। वे चुनावी सभा में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। हादसे की वजह से बारामती और आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मच गई है।

    प्लेन हादसे में किसकी-किसकी हुई मौत?

    रिपोर्ट के अनुसार एविएशन डिपार्टमेंट ने प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बारामती विमान हादसे में अजित पवार के अलावा विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और सांभवी पाठक की मौत हो गई। साम्भवी पाठक और सुमित कुमार प्लेन के पायलट थे।

    घटनास्थल का दृश्य

    हादसे के समय बारामती एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने घटना के वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है और हादसे का मंजर काफी भयावह है।

    स्थानीय प्रशासन ने बताया कि विमान क्रैश के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रनवे पर उतरते समय पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।

    राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

    इस दुर्घटना की खबर फैलते ही महाराष्ट्र के राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में शोक का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री कार्यालय और डिप्टी सीएम कार्यालय ने सभी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला परिषद चुनावों के लिए आज की जनसभा रद्द कर दी गई है।

    कौन हैं अजित पवार?

    अजित पवार एनसीपी के बड़े नेता हैं और महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम हैं। वह शरद पवार के भतीजे हैं और हाल के सालों में पार्टी में विभाजन के बाद अपनी गुट चला रहे हैं। इस हादसे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। अजित पवार बुरी तरह घायल हैं और डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है. प्लेन क्रैश के बाद धुएं का गुब्बार देखने को मिला था। 
    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts