Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदला, 5वीं तक स्कूल 9 बजे के बाद लगेंगे; भोपाल कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Follow on Google News
भोपाल में ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदला, 5वीं तक स्कूल 9 बजे के बाद लगेंगे; भोपाल कलेक्टर ने जारी किया आदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में में सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। इसी के चलते राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल सुबह 9:00 बजे से पहले नहीं लगेगा। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं प्रदेश के जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

सुबह के समय पड़ रही ठंड के चलते भोपाल जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। भोपाल कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, जिले भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई और एमपी बोर्ड के स्कूलों का समय परिवर्तित रहेगा। आदेश तमाम स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

क्यों बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दिखाई दिया। मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं के असर से बारिश का मजबूत सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका असर पश्चिमी हिस्से में ज्यादा है। 28-29 नवंबर को सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचेगा। जिससे जबलपुर संभाग के जिलों में भी बारिश देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts