PlayBreaking News

SBI लेडीज क्लब की मानवीय पहल:'अपना घर' वृद्धाश्रम में सेवा, संवेदना और सम्मान का दिया प्रेरणादायी संदेश

भोपाल में एसबीआई लेडीज़ क्लब ने 'अपना घर' वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को आवश्यक सामग्री, राशन, दवाइयां, वॉटर प्यूरीफायर और कुर्सियां भेंट कर सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया।
Follow on Google News
'अपना घर' वृद्धाश्रम में सेवा, संवेदना और सम्मान का दिया प्रेरणादायी संदेश
SBI लेडीज क्लब की मानवीय पहल

भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, भोपाल के SBI लेडीज क्लब ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए मंगलवार को 'अपना घर' वृद्धाश्रम में सेवा, संवेदना और सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब की सदस्याओं ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों के बीच पहुंचकर न केवल आवश्यक सामग्री वितरित की बल्कि उनके साथ समय बिताकर उन्हें परिवार जैसा अपनापन भी दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धांजलि सुबुद्धि ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्षा श्रीमती रूबी मिश्रा, उपाध्यक्षा श्रीमती कुमकुम कुमार, सचिव श्रीमती श्वेता मठपाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।

वृद्धाश्रम संचालिका और वरिष्ठजनों का किया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती माधुरी मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान करने के साथ हुई। इसके बाद आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठजनों का गुलाब का फूल देकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण पहल से बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्हें परिवार जैसा स्नेह व सम्मान महसूस हुआ।

/img/116/1785334545250

जरूरत की सामग्री, दवाइयां और राशन किया वितरित

एसबीआई लेडीज क्लब ने आश्रमवासियों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं से युक्त किट वितरित की। इन किटों में व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी सामग्री के साथ आवश्यक दवाइयां भी शामिल थीं। इसके अलावा आश्रम को आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल, घी, मसाले, ताजे फल तथा अन्य जरूरी राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई ताकि वरिष्ठजनों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके।

वॉटर प्यूरीफायर और कुर्सियां भी कीं भेंट

वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से आश्रम को जल शुद्धिकरण यंत्र (वॉटर प्यूरीफायर) और कुर्सियां भी भेंट की गईं। इससे आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में जल्द 1000 के करीब होंगे बाघ

वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं

SBI लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धांजलि सुबुद्धि ने कहा कि वरिष्ठजन परिवार और समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनकी सेवा, सुरक्षा और सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह बुजुर्गों के जीवन को अधिक सम्मानपूर्ण, सुरक्षित और सुखद बनाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसबीआई लेडीज क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार करता रहेगा।

/img/116/1785334733383

माधुरी मिश्रा ने जताया आभार

वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती माधुरी मिश्रा ने SBI लेडीज क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग केवल वस्तुओं का दान नहीं बल्कि वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदना और मानवीय मूल्यों का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज में सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करती है।

ये भी पढ़ें: सीहोर: गुरु पूर्णिमा पर लंबी कतारों के बीच कुबेरेश्वरधाम बना भक्ति का महाकुंभ, गूंजे हर-हर महादेव के नारे

बुजुर्गों के साथ बिताया समय, बांटा अपनापन

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याओं ने वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह दिया। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं का वातावरण दिखाई दिया। वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एसबीआई लेडीज क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय प्रयास बताया।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts