Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sawan Somvar 2022 : जानिए कब से शुरू हो रहा सावन मास, इस बार नहीं पड़ेंगे 5 सोमवार

Sawan Somvar 2022 : जानिए कब से शुरू हो रहा सावन मास, इस बार नहीं पड़ेंगे 5 सोमवार
भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए श्रेष्ठ है। इसे श्रावण मास भी कहा जाता है। इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक रहेगा। वहीं इस साल सावन में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। इस महीने सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है। इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जगह जगह रुद्राभिषेक किया जाता है। शिव के मंदिर में जाकर दूध और जल से स्नान कराया जाता है। वहीं कुंवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए सावन सोमवार के व्रत रखती हैं।

सावन में कितने सोमवार ?

14 जुलाई से 12 अगस्त तक कुल 4 सोमवार के व्रत पड़ रहे हैं। इसके बाद सावन का महीना समाप्त हो जाएगा। इस तरह जो लोग पूर्णिमा के हिसाब से व्रत रखेंगे, उन्हें 4 सोमवार व्रत रखने होंगे। जबकि जो लोग संक्रांति की गणना से व्रत रखेंगे। वे 5 सोमवार व्रत रखेंगे। चूंकि भाद्र माह की संक्रांति 17 अगस्त को है, इसलिए ये लोग 15 अगस्त को आखिरी सोमवार का व्रत रखेंगे।

सावन का पहला सोमवार

सावन के महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। 18 जुलाई को श्रावण मास की पंचमी तिथि है और इस दिन बिहार, बंगाल और उड़ीसा सहित देश के कई हिस्सों में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यानी सावन के पहले सोमवार भगवान शिव के साथ उनके नागों की भी पूजा होगी। ये एक शुभ संयोग है।

सावन का दूसरा सोमवार

सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन प्रदोष भी रहेगा। इसके अलावा, इस तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग और ध्रुव योग का निर्माण भी होगा।

सावन का तीसरा सोमवार

सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को पडे़गा। इस दिन वरद चतुर्थी का संयोग बन रहा है। यानी भगवान शिव के साथ पुत्र गणेश की भी पूजा होगी। इस दिन दूर्वा गणपति की पूजा की जाएगी। इसके अलावा, तीसरे सोमवार को रवि योग का निर्माण भी होगा।

सावन का चौथा सोमवार

सावन का चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ रहा है। पूर्णिमा की गणना के हिसाब से व्रत रखने वालों के लिए ये सावन का आखिरी सोमवार होगा। सावन के चौथे सोमवार एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ विष्णु जी की भी पूजा की जाएगी। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) ये भी पढ़ें: Sawan Kanwar Yatra 2022 : सावन कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी, जानें क्या है इसके नियम और पौराणिक कथा धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts