समंदर के बीच सऊदी बना रहा फ्लोटिंग पार्क, 10 हजार लोग जा सकेंगे

Follow on Google News
समंदर के बीच सऊदी बना रहा फ्लोटिंग पार्क, 10 हजार लोग जा सकेंगे

रियाद। सऊदी अरब अपने विजन 2030 के तहत कई बड़े-बड़े काम कर रहा है, इसी क्रम में सऊदी अब समु्द्र में तैरता हुआ थीम पार्क बना रहा है। इस पार्क में एक साथ 10 हजार लोग जा सकेंगे। सऊदी इस पार्क के लिए 41 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि एक तेल रिग को ही सऊदी थीम पार्क में बदलने जा रहा है। इस पार्क में हर वह लग्जरी सुविधा होगी, जो इंसान सोच सकता है। द रिग नाम से बनने वाले पार्क की हाल ही में कुछ एआई तस्वीरें शेयर की गई हैं। सऊदी अरब इस पार्क के माध्यम से पर्यटकों को लुभाना चाह रहा है। सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी की आर्थिक निर्भरता को तेल से कम करना चाह रहे हैं, इसको लेकर उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

निया का पहला पार्क, जो तेल रिग पर बनाया जा रहा

यह पार्क दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अधिक रोमांचक रोलरकोस्टर में से एक होगा। यह दुनिया का पहला पार्क है, जो  पर बनाया जा रहा है। इस पार्क में उतरने के लिए हेलिपैड बनाया गया है। हेलिकॉप्टर के जरिए इस पार्क पर पर्यटक जा सकेंगे। वहीं कम पैसा खर्च करने वाले पर्यटकों के लिए शिप की भी व्यवस्था होगी।

समुद्र के 25 मील अंदर तैयार हो रहा रिग पार्क

पार्क बनाने वाली कंपनी ऑयल पार्क डेवलपमेंट के सीईओ राएद बखर्जी ने कहा कि इस पार्क का उद्देश्य साल 2032 तक 9 लाख पर्यटकों को लुभाना है। यह पार्क समुद्र के अंदर 25 मील की दूरी पर बनाया जा रहा है, जो 1.6 मिलियन वर्ग फुट में फैला रहेगा। इस पार्क में पर्यटकों के ठहरने के लिए 3 होटल का निर्माण किया जा रहा है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts