सतुवाई अमावस्या, जिसे वैशाख अमावस्या भी कहा जाता है, इस साल 17 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 अप्रैल रात 8:11 बजे से शुरू होकर 17 अप्रैल शाम 5:21 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 17 अप्रैल को यह पर्व मनाना शुभ माना गया है।
स्नान मुहूर्त: सुबह 4:23 बजे से 5:07 बजे तक
दान का समय: इस दिन पूरे दिन कभी भी दान किया जा सकता है
इस दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व होता है।
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 ए एम से 05:09 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 04:47 ए एम से 05:54 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त - 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त - 06:47 पी एम से 07:09 पी एम
सायाह्न सन्ध्या - 06:48 पी एम से 07:54 पी एम
अमृत काल - 09:50 ए एम से 11:18 ए एम
निशिता मुहूर्त - 11:58 पी एम से 12:43 ए एम, 18 अप्रैल
अमृत सिद्धि योग - 05:54 ए एम से 12:02 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन
इस अमावस्या को ‘सतुवाई’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन सत्तू का दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन सत्तू से बनी मिठाई का भोग भगवान को लगाकर गरीबों में बांटना भी शुभ माना जाता है।
पुराणों के अनुसार वैशाख अमावस्या पर स्नान और दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। यह दिन विशेष रूप से पितृ तर्पण और पुण्य कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।
ये भी पढ़ें: कन्फ्यूजन खत्म! 19 या 20 अप्रैल... किस दिन मनाई जाएगी परशुराम जयंती? इस दिन पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
वैशाख के महीने में गर्मी तेज होती है। ऐसे में सत्तू एक ठंडा और पौष्टिक आहार है, जो शरीर को ठंडक देता है और ऊर्जा बनाए रखता है। यह धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे शरीर लंबे समय तक सक्रिय रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
शास्त्रों में ‘अमा’ को चंद्रमा की सोलहवीं कला बताया गया है, जिसमें चंद्रमा की सभी शक्तियां समाहित होती हैं। इसे शाश्वत और अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।
सतुवाई अमावस्या न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि यह सामाजिक और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस दिन किया गया दान और सेवा कार्य जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।