Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंसानियत शर्मसार! गायों को उफनती नदी में धकेला, कई गायों की मौत, चार पर मामला दर्ज

Follow on Google News
इंसानियत शर्मसार! गायों को उफनती नदी में धकेला, कई गायों की मौत, चार पर मामला दर्ज
सतना। जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक समूह द्वारा कुछ गायों को जबरदस्ती उफनती टमस नदी में धकेल दिया गया। इस घटना के विचलित कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है।

रेलवे पुल के नीचे गायों को धकेला

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, नागौद पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मंगलवार को हुई इस घटना में 15 से 20 गायों की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक इस सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है। नागौद पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, "मंगलवार की शाम को बमहोर के पास रेलवे पुल के नीचे कुछ लोगों द्वारा गायों को सतना नदी में धकेले जाने का एक वीडियो सामने आया। इस पर संज्ञान लेते हुए एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया, और फिर मामला दर्ज किया गया।" https://x.com/psamachar1/status/1828742769721933855

चार लोगों पर मामला दर्ज

पांडे ने बताया कि चार लोगों की पहचान बेटा बागरी, रवि बागरी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में की गई है। इन पर मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कानून राज्य में गायों की हत्या को रोकता है। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

15 से 20 गायों की मौत

पांडे ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर में हुई। उन्होंने बताया, "शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 50 गायें थीं और उनमें से 15 से 20 की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है।" पांडे ने बताया कि नदी में फेंकी गई गायों की सही संख्या और उनकी मौत का पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें- भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका, विभा पटेल चक्कर खाकर सड़क पर गिरीं
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts