Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना : व्यापारी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद भीड़ में खड़ा होकर आरोपी बोला- हां मैंने गोली मारी; देखें Video

सतना : व्यापारी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद भीड़ में खड़ा होकर आरोपी बोला- हां मैंने गोली मारी; देखें Video
मध्यप्रदेश के सतना जिले व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने मंगलवार देर रात राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के घर के सामने सतना चौराहे पर घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संदीप भारतीय सहित, एसडीओपी मैहर लोकेश डाबर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन मौके पर पहुंचे।

क्यों मारी गोली ?

जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी शिवचरण गुप्ता नाम का व्यक्ति सटोरिया बताया जा रहा है। उसने युवक दिलीप जैन पर इसलिए गोलियां दाग दी क्योंकि, उसने सट्टे का पैसा नहीं दिया था। आरोपी ने दिलीप जैन पर तीन राउंड गोली चलाई थी, जिसमें दो गोली दिलीप को लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में दिलीप को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि दिलीप जैन मैहर रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते थे।

आरोपी पुलिस का इंतजार करता रहा

इस घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं, आरोपी पुलिस के आने का इंतजार करने लगा और बेखौफ होकर भीड़ के सामने कहता रहा कि मैंने इसे गोली मारी है, क्योंकि सट्टे की उधारी नहीं चुका रहा था।

आरोपी गिरफ्तार

गोलीकांड की वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही खड़ा रहा, जिसके बाद उसे राहगीरों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से दो कट्टे भी मिले हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1536965553142775809?t=5ZpDx3Kdp8ALmqg-lawskQ&s=08 ये भी पढ़ें- रतलाम में कांग्रेस नेता की बहन की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts