PlayBreaking News

रतलाम में कांग्रेस नेता की बहन की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़

Follow on Google News
रतलाम में कांग्रेस नेता की बहन की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मंगलवार सुबह हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका शाहीन शेरानी कांग्रेस नेता अज्जू शेरानी की बहन थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मामला स्टेशन रोड थाने क्षेत्र का आनंद कॉलोनी बताया जा रहा है। शाहीन पिता अकील खान निवासी मनावर में विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। तभी घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रुप से घायल शाहीन को परिवार जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से अस्पताल में परिजनों और लोगों की भीड़ जुट गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की, लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि गोली किसने चलाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- दमोह में हादसा : ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts