PlayBreaking News

भोपाल :कार साइड में करने का बोला तो सरपंच पर चलाई गोली, बाएं पैर में लगी गोली, तीनों आरोपी गिरफ्तार

घायल सरपंच हरीश के भाई मनीष ने बताया कि वारदात के वक्त आरोपियों की थार गाड़ी में तीन युवतियां बैठी थी। गेट पर से गाड़ी निकालते वक्त हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवतियों के उकसाने के बाद पीछे से पहुंच कर उनके भाई पर हमला किया है।
Follow on Google News
कार साइड में करने का बोला तो सरपंच पर चलाई गोली, बाएं पैर में लगी गोली, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पीपुल्स संवाददाता, भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की सागर रॉयल होम्स कॉलोनी में देर रात कार साइड करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन युवकों ने पहले सीहोर जिले के एक सरपंच के साथ डंडे से मारपीट की, फिर उनकी कमर से लाइसेंसी पिस्टल छीनकर उन्हीं पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दो गोलियां चलाई, एक गोली उनके बाएं पैर में लगी और हड्डी तोड़ते हुए आर-पार निकल गई, एक मिस फायर हो गया। वारदात के वक्त आरोपी की थार गाड़ी में तीन युवतियों भी बैठी हुईं थीं। घायल सरपंच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार शाहगंज क्षेत्र के ग्राम ठीकरी थाना शाहगंज जिला सीहोर निवासी 33 वर्षीय हरीश कुमार राजपूत पिता संतोष राजपूत ग्राम कुसमखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच हैं और खोती-किसानी भी करते हैं। वह यहां सागर रॉयल होम्स कॉलोनी में अपने परिवाार के साथ रहते हैं। उनके छोटे भाई मनीष राजपूत ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब दो बजे अपनी फार्च्युनर गाड़ी से कॉलोनी पहुंचे थे। मुख्य गेट के पास थार कार खड़ी होने से रास्ता बंद था। कार हटाने की बात पर वहां मौजूद हर्षित पटेल, अनुभव चौबे और उनके साथी लोकेश रघुवंशी से कहासुनी हो गई।

जहां हरीश विवाद टालते हुए अपनी कार मल्टी की पार्किंग तक ले गए, लेकिन तीनों युवक उनके पीछे पहुंच गए। जैसे ही हरीश कार से उतरे, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और डंडे से सिर पर हमला कर दिया। हर्षित ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। पहला फायर मिस हो गया, जबकि दूसरा फायर हरीश के बाएं पैर में लगा। गोली लगते ही आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहनों को सौगात: लहार से सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त

युवतियों के उकसाने पर किया हमला

घायल सरपंच हरीश के भाई मनीष ने बताया कि वारदात के वक्त आरोपियों की थार गाड़ी में तीन युवतियां बैठी थी। गेट पर से गाड़ी निकालते वक्त हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवतियों के उकसाने के बाद पीछे से पहुंच कर उनके भाई पर हमला किया है। आरोपी हर्षित यूएस की एक कंपनी के नौकरी करता है, जो वर्तमान में वर्क फ्रॉम होम में है।

यह भी पढ़ें: भोपाल: 2 डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, घी और मावा के लिए सैंपल; जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

तीनों आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि हमले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर्षित पटेल और अनुभव चौबे कॉलोनी के निवासी हैं, जबकि तीसरा आरोपी लोकेश नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर स्थित ग्राम बारंगी का रहने वाला है। तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शुरूआती जांच में वारदात के वक्त आरोपियों की गाड़ी में युवतियों के बैठे होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts