PlayBreaking News

लाड़ली बहनों को सौगात:लहार से सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के लहार से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर महिलाओं को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराया। मंच से उन्होंने इसी महीने मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू करने का भी बड़ा ऐलान किया।
Follow on Google News
लहार से सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त
लाड़ली बहनों को सौगात

भिंड। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई में मध्यप्रदेश में UCC लागू होगी। उन्होंने कांग्रेस पर योजना का विरोध करने का आरोप लगाया और महिलाओं के सम्मान की बात कही। कार्यक्रम में भिंड जिले को 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी गई।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 1835 करोड़ की राशि

भिंड के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत एक हजार रुपये प्रतिमाह से हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लाड़ली बहनों के खातों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में हो सकते हैं बड़े बदलाव : इंग्लैंड दौरे के बाद रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल की हो सकती है छुट्टी

जुलाई में यूसीसी लागू करने का बड़ा ऐलान

UCC को लेकर सीएम ने कहा कि इसी जुलाई महीने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा राज्य बनेगा, जहां सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू होगा। जब देश एक है तो कानून भी एक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक शादी करता है तो दूसरे के लिए अलग व्यवस्था क्यों हो। यूसीसी को लेकर प्रदेशभर से 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

Twitter Post

महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस 

किसानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, गरीब, महिला और युवाओं के हित में लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है और सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना चाहती है। उन्होंने शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मिसाइल फैक्ट्री का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं भी चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू की जाएंगी।

कांग्रेस और जीतू पटवारी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार लाड़ली बहना योजना का विरोध कर रही है और बहनों के खातों में पैसा पहुंचने से उसे परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि योजना की राशि को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच महिलाओं के सम्मान के अनुरूप नहीं है। 

Twitter Post

भिंड को 322 करोड़ की  विकास परियोजनाओं की सौगात 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान भिंड जिले को 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। उन्होंने 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 40 कार्यों का लोकार्पण किया, जबकि 83.33 करोड़ रुपये की 16 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। इसके साथ ही लहार में नए पीजी कॉलेज की स्थापना की घोषणा कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

'दंदरौआ धाम से किश्त जारी करना सौभाग्य की बात'

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिंडी ऋषि की तपोभूमि और दंदरौआ धाम की पावन धरती से लाड़ली बहनों के खातों में राशि जारी करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में लागू होने वाले फैसले महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास और सामाजिक समरसता के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts