PlayBreaking News

सीहोर:1111 पौधों से हरित होगी बड़ली माता पहाड़ी, 15 गांवों की अनोखी मुहिम

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गायत्री परिवार द्वारा रायपुरा स्थित बड़ली माता पहाड़ी को हराभरा बनाने की अनूठी पहल शुरू की गई है। आगामी 23 जुलाई को यहां 1111 पौधों के पौधरोपण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में आसपास के 15 गांवों के ग्रामीण, सामाजिक संगठनों और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मिलकर भागीदारी निभाएंगे।
Follow on Google News
1111 पौधों से हरित होगी बड़ली माता पहाड़ी, 15 गांवों की अनोखी मुहिम
1111 पौधों से हरित होगी बड़ली माता पहाड़ी

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए गायत्री परिवार ने बड़ली माता पहाड़ी पर 1111 पौधों के पौधरोपण महायज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। 23 जुलाई को होने वाले इस अभियान में 15 गांवों के ग्रामीण, सामाजिक संगठन और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मिलकर भागीदारी निभाएंगे। 

15 गांवों की भागीदारी से बनेगा हरित अभियान

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान को माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष के विशेष आयोजनों से भी जोड़ा गया है। गायत्री परिवार के सप्त आंदोलनों में शामिल हरीतिमा संवर्धन अभियान के तहत गांव-गांव जाकर दीपयज्ञ, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को पेड़ों का महत्व समझाया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे इस महाअभियान में सहभागी बनकर बड़ली माता पहाड़ी को हरित स्वरूप दें।

ये भी पढ़ें: ग्राहम लिंडसे के निधन पर ट्रंप भावुक! बोले- वह सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे, दुनियाभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बैठक में बनी रणनीति, समितियों का हुआ गठन

रायपुरा स्थित बड़ली माता पहाड़ी पर आयोजित बैठक में उपजोन समन्वयक आर.पी. हजारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जबकि मनोहर दांगी को वृक्ष गंगा अभियान एवं त्रिवेणी पौधारोपण महायज्ञ का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन सह समन्वयक सुरेश श्रीवास्तव ने किया।

Breaking News

विदेशों से भी मिल रहा अभियान को समर्थन

गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि यूरोप, फ्रांस, अमेरिका सहित विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीयों को भी अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाह, श्याम शर्मा, डॉ. विमल तेजराज, महेश विजयवर्गीय सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों का कहना है कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक सहभागिता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी सशक्त संदेश देगा। 

Edited By : Rohit Sharma

Sunil Sharma
By Sunil Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts