Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संजू सैमसन का शतक, भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया

चार मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बनाई बढ़त
Follow on Google News
संजू सैमसन का शतक, भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया

डरबन। संजू सैमसन (107)और तिलक वर्मा (33) रनों की शानदार पारियों के बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में द. अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया। भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीका ने 44 रन के स्कोर तक अपने 3 विकेट गवां दिए। कप्तान एडन मारक्रम (8) को अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर अपना शिकार बनाया।

चौथे ओवर में आवेश खान ने ट्रिस्टन स्टब्स (11) को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट करा दिया। रायन रिकलटन (21) को वरूण चक्रवर्ती ने आउट किया। चक्रवती ने 12वें ओवर में हाइनरिक क्लासन (25) और इसी ओवर में डेविड मिलर (18) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। 13वें ओवर में रवि बिश्नोई ने पैट्रिक क्रूगर (एक) का शिकार किया। इसी ओवर में बिश्नोई ने ऐंडिले सिमेलाने (6) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया।

संजू ने रोसोयू और सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा

सैमसन ने अपनी पारी में 10 छक्के जड़े जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच किसी टी20 मैच में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू और हमवतन सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा। सूर्यकुमार और रोसोयू ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले में आठ-आठ छक्के लगाए हैं। इतना ही नहीं, यह दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ टी20 में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया सर्वोच्च निजी स्कोर है। सैमसन ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2022 में गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में नाबाद 106 रन बनाए थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts