Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘टाइम कम है...’ तीन दिन पहले करिश्मा कपूर के EX हसबैंड संजय कपूर ने शेयर किया था पोस्ट, इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हुई मौत

Follow on Google News
‘टाइम कम है...’ तीन दिन पहले करिश्मा कपूर के EX हसबैंड संजय कपूर ने शेयर किया था पोस्ट, इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हुई मौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। वे इंग्लैंड में पोलो मैच खेल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले सांस लेने में तकलीफ हुई और कुछ ही देर में हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मैच के दौरान मधुमक्खी के डंक से बिगड़ी तबीयत?

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पोलो मैच के दौरान उनके मुंह में अचानक एक मधुमक्खी घुस गई, जिससे गले में सूजन आ गई। यही सूजन आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण बनी। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे संजय कपूर

सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद उनके रिश्ते में दरार आई और 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान।

प्रिया सचदेव से की थी दूसरी शादी

तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है। इसके अलावा संजय ने प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी अपनाया था।

बॉलीवुड सितारों ने करिश्मा के घर पहुंचकर जताया दुख

संजय कपूर की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। करिश्मा कपूर के घर करीना कपूर और सैफ अली खान पहुंचे। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर करिश्मा का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचीं।

संजय कपूर को पसंद था पोलो

संजय कपूर पोलो खेल के बड़े प्रेमी थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक भी थे। घटना के समय वे इंग्लैंड में होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम 'सुझान' के खिलाफ मैच खेल रहे थे। संजय ने दून स्कूल से पढ़ाई की थी और बिजनेस व खेल दोनों में उनकी गहरी रुचि थी।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था दुख व्यक्त

संजय कपूर की मौत से कुछ घंटे पहले उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में है। उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर दुख जताया था। अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर उन्होंने लिखा-"अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।"

तीन दिन पहले की पोस्ट को लोग मान रहे पूर्वाभास

संजय कपूर की एक और सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। मौत से तीन दिन पहले उन्होंने मोटिवेशनल पोस्ट में लिखा था- "प्रोग्रेस के लिए बोल्ड ऑप्शन की जरूरत होती है, परफेक्ट कंडीशन की नहीं। तुम्हारा टाइम धरती पर कम है..." इस पोस्ट को देखकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि शायद उन्हें अपनी मौत का पूर्वाभास हो गया था।

दोस्तों और फैंस में शोक की लहर

संजय कपूर के निधन पर उनके करीबी दोस्त, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं। लेखक सुहेल सेठ ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर लोग इस असमय मौत को बेहद दुखद और चौंकाने वाला बता रहे हैं। ये भी पढ़ें- इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला : परमाणु ठिकानों और सैन्य कमांडरों को बनाया निशाना; ईरान के IRGC चीफ की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts