Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुन्ना भाई 3 जल्द ही बनेगी, संजय दत्त ने 'मुन्ना भाई MBBS’ के 20 साल पूरे होने पर दिया हिंट; सर्किट ने कही ये बात

Follow on Google News
मुन्ना भाई 3 जल्द ही बनेगी, संजय दत्त ने 'मुन्ना भाई MBBS’ के 20 साल पूरे होने पर दिया हिंट; सर्किट ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क। मंगलवार को बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस को’ 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में एक्टर के पिता और दिवंगत एक्टर सुनील दत्त भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के कई यादगार सीन्स को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनके पिता सुनील दत्त की भी झलक देखने को मिली। इस पोस्ट को शेयर करते हुए संजय ने पोस्ट को प्यारा कैप्शन भी दिया।

इमोशन और ढेर सारी जादू की झप्पी : संजय दत्त

संजय दत्त पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, दो दशक की हंसी, इमोशन और ढेर सारी जादू की झप्पी! मुन्ना भाई एबीबीएस के 20 साल पूरे होने का जश्न, एक यादगार सफर और कभी ना भुला पाने वाले लम्हें। मैं इस प्यार के लिए लोगों का तह दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने इस फिल्म को एक क्लासिक बना दिया। उम्मीद है कि जल्द ही 'मुन्ना भाई 3' भी बनेगी। देखें वीडियो...

सर्क‍िट बोले- दो दशक बीत गए एहसास नहीं हुआ

वहीं, फिल्म में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने संजय दत्त के साथ फिल्म के किरदार मुन्ना और सर्किट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मुन्ना भाई एमबीबीएस को 20 साल पूरे पर ऐसा लग रहा है, जैसे कल की ही बात हो। मुन्ना और सर्किट को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।

लोगों की जुबान पर रटे फिल्म के डायलॉग

राजकुमार हिरानी द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी और फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। इस फिल्म डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर रटे हैं। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल, ग्रेसी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थी। राजकुमार हिरानी ने 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' भी बनाया था। ये भी पढ़ें- CRAKK- Teaser OUT : जिंदगी के साथ खेल खेलने आ रहे हैं विद्युत जामवाल, विलेन के रोल में अर्जुन रामपाल ने बरसाई आग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts