Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र के सांगली में हादसा : नहर में गिरी ऑल्टो कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

Follow on Google News
महाराष्ट्र के सांगली में हादसा : नहर में गिरी ऑल्टो कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे
सांगली। महाराष्ट्र के सांगली शहर में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के तासगांव मनेरापूरी में बह रही टाकारी नहर में एक ऑल्टो कार गिर गई, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग तासगांव के रहने वाले थे।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 1.30 बजे चिनचानी इलाके के चिनचानी तासगांव-मनेराजुरी रोड पर हुआ। इस दौरान तेज रफ्तार ऑल्टो कार सीधे तसारी नहर में जा गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह नहर पानी के अभाव में सूखी थी। कार सवार परिवार तासगांव का रहने वाला था। हादसे के वक्त ऑल्टो कार में कुल सात लोग सवार थे। लड़की के जन्मदिन के मौके पर पाटिल-भोसले परिवार तासगांव से कवथेमहांकल के कोकले गांव गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, नींद की वजह से ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और कार सीधे नहर में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी।

मृतकों के नाम

  • राजेंद्र जगननाथ पाटिल - उम्र 60 वर्ष
  • सुजाता राजेंद्र पाटिल - उम्र 55
  • प्रियंका अवधूत खराडे उम्र 30 वर्ष (बुधगांव)
  • ध्रुव- उम्र 3 साल
  • कार्तिकी- उम्र 1 वर्ष
  • राजवी- उम्र 2 साल

घायल का नाम

स्वप्नाली विकास भोसले - उम्र 30 साल ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड : युवक ने 8 लोगों की हत्या कर लगाई फांसी, पत्नी… मां-बहन, भाई-भाभी; भतीजा-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts