अमेरिकी वायुसेना का क्लाउड सिस्टम हैक, 200 से ज्यादा सैन्य ठिकानों का डेटा खतरे में!

वॉशिंगटन। अमेरिका की वायुसेना के एक बड़े कंप्यूटर सिस्टम पर साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने क्लाउड वन (Cloud One) में सेंध लगाकर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह सिस्टम अमेरिकी सेना के कई जरूरी कामों में इस्तेमाल होता है। इसमें सैनिकों की निजी जानकारी, वेतन, हथियारों और सैन्य ठिकानों से जुड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं। ऐसे में इन जानकारियों के बाहर आने का खतरा पैदा हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने सिस्टम को अपग्रेड करते समय इस घुसपैठ का पता चला था। इसके बाद वायुसेना ने तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाए।
सॉफ्टवेयर की कमजोरी से हैकर्स ने बनाई जगह
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने एक सॉफ्टवेयर में मौजूद कमी का फायदा उठाकर क्लाउड वन तक पहुंच बनाई। वे सिस्टम के उस हिस्से तक पहुंच गए, जहां से पूरे प्लेटफॉर्म के काम को संभाला जाता है। इसे कंट्रोल प्लेन कहा जाता है। इस हिस्से तक पहुंच मिलने से कई जरूरी जानकारियों तक पहुंचने का खतरा हो सकता था। जानकारों के मुताबिक, इसके जरिए सैन्य विमानों की जगह और जरूरी सामान की आवाजाही से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि हैकर्स ने ऐसी कोई जानकारी देखी या चुराई है या नहीं।
क्या है अमेरिकी वायुसेना का क्लाउड वन?
अमेरिकी वायुसेना ने साल 2017 में क्लाउड वन सिस्टम शुरू किया था। इसे सेना के कंप्यूटर से जुड़े कामों को एक जगह चलाने के लिए बनाया गया है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और अल्फाबेट जैसी बड़ी कंपनियों की सेवाओं का इस्तेमाल होता है। इस सिस्टम पर सैनिकों के वेतन, नौकरी से जुड़े रिकॉर्ड, सामान और मशीनों की देखभाल का काम होता है। इसके अलावा, अमेरिका की हवाई सुरक्षा से जुड़े रडार की जानकारी भी इसमें रखी जाती है। दुनिया के 200 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बम और मिसाइलों का हिसाब रखने वाले सिस्टम भी इससे जुड़े हैं।
'पुतिन किसी के दोस्त नहीं, वो कातिल हैं', ट्रंप के बयान पर जेलेंस्की का फूटा गुस्सा
हैकिंग के बाद वायुसेना ने उठाए बड़े कदम
सिस्टम में सेंध का पता चलने के बाद अमेरिकी वायुसेना ने कई काम रोक दिए हैं। नए ऐप को क्लाउड वन पर लाने का काम फिलहाल बंद कर दिया गया है। पहले से चल रहे ऐप के नए अपडेट भी रोक दिए गए हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स के एडमिन अधिकार भी वापस ले लिए गए हैं। इन कदमों का मकसद सिस्टम की सुरक्षा करना और किसी भी नए खतरे को रोकना है। इस वजह से क्लाउड वन के सामान्य कामकाज पर भी असर पड़ा है।
कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर फिर छिड़ी बहस, मार्क जुकरबर्ग की बात पर एलन मस्क ने कहा 'Yup'
FBI समेत कई सरकारी एजेंसियां भी निशाने पर
अमेरिका में हाल के दिनों में कई सरकारी विभागों पर साइबर हमलों की खबरें सामने आई हैं। इनमें FBI के नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर (NCIC) से जुड़ा मामला भी शामिल है। इस सिस्टम में अपराध से जुड़े रिकॉर्ड, गिरफ्तारी वारंट और जांच से जुड़ी जानकारी रखी जाती है।




















