इंदौर में करोड़ों के जेवर पर हाथ साफ! कारोबारी के घर से 1.57 करोड़ का सोना-हीरा गायब

इंदौर के पॉश इलाके वाईएन रोड पर एक कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी ने सनसनी फैला दी है। बदमाश घर की तिजोरी में रखे करीब 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के कीमती आभूषण लेकर गायब हो गए। चोरी हुए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि तिजोरी में रखा छोटा-मोटा सामान सुरक्षित मिला, जबकि बड़े और कीमती आभूषण गायब थे। मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र में वाईएन रोड स्थित रांका मेंशन के पास का है। यहां रहने वाले राजेश जैन (युवा), जो गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स का काम करते हैं, ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी है।
ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी ने जारी किया अग्निवीर फाइनल रिजल्ट 2026, मेरिट लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम और रोल नंबर
पत्नी ने खोली तिजोरी तो उड़ गए होश
राजेश जैन के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी ने घर की गोदरेज तिजोरी खोली। इस दौरान उसमें रखे कीमती आभूषण गायब मिले। जांच करने पर पता चला कि हीरे का एक सेट और सोने के करीब 10 सेट तिजोरी से गायब हैं। कुल मिलाकर लगभग 1 किलो 340 ग्राम के जेवर चोरी हुए हैं।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, 50 श्रद्धालुओं को मिली थी अनुमति
25-26 साल पुराने गहने भी ले गए
कारोबारी ने बताया कि धनतेरस से पहले उनकी पत्नी ने अपनी पूरी ज्वेलरी गोदरेज लॉकर में सुरक्षित रख दी थी। इनमें शादी से पहले मिले आभूषण भी शामिल थे। इनमें से कई गहने करीब 25-26 साल पुराने थे और लंबे समय से सुरक्षित रखे हुए थे। परिवार के लिए इन जेवरों की कीमत के साथ भावनात्मक महत्व भी था।
ये भी पढ़ें: ‘पंचायत 5’ से पहले फुलेरा पहुंचे केविन पीटरसन, कुर्ता-पायजामा पहन गांव के रंग में रंगे नजर आए
चुनिंदा जेवर गायब होने से घर के ही किसी व्यक्ति पर शक
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तिजोरी में रखा अन्य सामान सुरक्षित मिला है। केवल बड़े और महंगे आभूषण ही गायब हुए हैं। ऐसे में परिवार को आशंका है कि चोरी की वारदात को किसी ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा, जिसे तिजोरी और उसमें रखे कीमती सामान की जानकारी थी। घर में आने-जाने वाले लोगों और स्टाफ की भूमिका समेत सभी संभावित पहलुओं पर संदेह जताया गया है।परिवार ने तुकोगंज थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। अब पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि घर की तिजोरी से करोड़ों के जेवर आखिर किसने और कैसे गायब किए।




















