Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत

गुना के मधुसूदनगढ़ में नलखेड़ा पुलिया पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सिरोंज और मधुसूदनगढ़ के दो-दो युवक शामिल हैं।
गुना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत
गुना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

गुना। जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। लटेरी-सुठालिया रोड पर नलखेड़ा गांव की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।

सिरोंज और मधुसूदनगढ़ के दो-दो युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में सिरोंज निवासी भगवान सिंह सिलावट और धर्मेंद्र नायक की मौत हुई है। वहीं मधुसूदनगढ़ निवासी महेश पुत्र शंभू चौरसिया और बृजेश यादव ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सिरोंज निवासी दोनों युवक काम के सिलसिले में सुठालिया की ओर जा रहे थे, जबकि मधुसूदनगढ़ निवासी दोनों युवक सिरोंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नलखेड़ा पुलिया पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

Featured News

टक्कर से दोनों बाइक के उड़े परखच्चे

हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में शामिल बाइकों के नंबर MP 08 MW 4476 और MP 40 ZH 9085 बताए गए हैं।

गुना जिला अस्पताल में डॉक्टर की कार का कहर, गर्भवती महिला समेत 6 लोग घायल; कार के नीचे दबे लोगों को लोगों ने निकाला

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर मधुसूदनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुसूदनगढ़ अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts