Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ज्ञानेश जी नहीं गणेश जी कर रहे बीजेपी की मदद, संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के सांसदों के मार्च से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मदद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि भगवान गणेश कर रहे हैं और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है।
ज्ञानेश जी नहीं गणेश जी कर रहे बीजेपी की मदद, संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ज्ञानेश जी नहीं गणेश जी कर रहे बीजेपी की मदद

संबित पात्रा ने फॉर्म-6 और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया है, बल्कि SIR के लिए उसके साथ एक घोषणापत्र जोड़ा गया है। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग को लेकर चुनाव आयोग तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कई सांसदों को हिरासत में लिया गया।

'ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे बीजेपी की मदद'

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणेश जी बुद्धि, विद्या, ज्ञान और विवेक के देवता हैं और देश की जनता के पास भी बुद्धि, विवेक और ज्ञान है। पात्रा ने कहा कि जनता जानती है कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवादियों के साथ खड़े होने वाले लोगों को वोट नहीं देना है।

X Post

फॉर्म-6 को लेकर कांग्रेस पर निशाना

संबित पात्रा ने फॉर्म-6 से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए याचिका दाखिल की गई थी और सोमवार को कोर्ट की सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए। पात्रा के मुताबिक चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया है, बल्कि SIR के लिए फॉर्म-6 के साथ एक घोषणापत्र जोड़ा गया है। चुनाव आयोग भी कह चुका है कि फॉर्म-6 में बदलाव किए जाने का दावा भ्रामक है।

सेना, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमले का आरोप

बीजेपी नेता ने कहा कि समय-समय पर भारतीय सेना, सुप्रीम कोर्ट, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारतीय हिंदुओं और ईवीएम पर हमले किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग को भी निशाना बनाया जा रहा है। पात्रा ने आशंका जताई कि कांग्रेस और विपक्षी दल मौजूदा प्रदर्शन के जरिए अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च, बीजेडी की हुई एंट्री

राहुल गांधी को लॉन्च-रीलॉन्च करने का लगाया आरोप

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से लगातार संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से राहुल गांधी को लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया तो अब लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। पात्रा ने विपक्ष पर पूरी प्लानिंग के साथ अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Breaking News

चुनाव आयोग तक नहीं पहुंच सका विपक्षी सांसदों का मार्च

उधर, इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद मार्ग से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसद नीति आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए, जहां कई सांसदों को हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कुछ अन्य समर्थक आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहां एक पेड़ के नीचे बैठकर विरोध जताया। विपक्षी गठबंधन का यह मार्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को रद्द करने की मांग को लेकर था। विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts