Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पॉपुलर स्टार की लिस्ट में Salman को नहीं मिली जगह, इस एक्टर ने पछाड़ा, जानें IMDb का रिपोर्ट कार्ड

Follow on Google News
पॉपुलर स्टार की लिस्ट में Salman को नहीं मिली जगह, इस एक्टर ने पछाड़ा, जानें IMDb का रिपोर्ट कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मों, टीवी और फेमस सेलिब्रिटीस के बारे में इन्फॉर्मेशन के लिए दुनिया के सबसे ऑफिशियल सोर्स IMDb ने 2023 के टॉप 10 इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। साल 2023 के लिए जारी की गई इस लिस्ट में 10 में से 7 एक्ट्रेसस के नाम शामिल हैं। लिस्ट में केलव 3 मेल एक्टर्स शामिल है। जिसमें सलमान खान का नाम नहीं है। इस लिस्ट में भाईजान अपनी जगह बनाने में असफल रहे हैं। लिस्ट में जिस एक्टर ने नंबर 1 की पोजिशन हासिल की है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट....

लिस्ट में सलमान को नहीं मिली जगह

आईएमडीबी एक ऑनलाइन डाटाबेस है, जो एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई कैटेगरी में जानकारी उपलब्ध कराता है। जिसमें से उनकी एक कैटेगरी 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार्स इन इंडिया भी है। यह अपने आप में एकदम अलग तरह की लिस्ट है। क्योंकि, यह मंथली ऑडियंस के एक्चुअल पेज व्यूज के आधार पर जारी की जाती है। हाल ही में बुधवार को IMDb ने इंडिया के 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट जारी की। जिसमें शॉकिंग न्यूज ये है कि इस लिस्ट में सलमान खान को जगह नहीं मिली है। ये रिपोर्ट इस बेसिस पर जारी की गई है, जिनके पेज को वर्ल्ड वाइड में 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

शाहरुख खान ने मारी बाजी

इंडिया के टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार्स में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने पहले नंबर पर कब्जा किया है। बादशाह ने इस साल 2 सबसे बड़ी फिल्में, जवान और पठान दी है। इन दोनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर 1 हजार करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अब किंग खान को इसका फायदा मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की रैकिंग में मिला है। शाहरुख इस साल के टॉप एक्टर बन गए हैं।

आलिया और दीपिका ने बनाई टॉप 5 में जगह

इस लिस्ट में शाहरुख जहां 1 नंबर पर हैं तो वहीं, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में आलिया भट्ट नंबर 2 पर हैं। एक्ट्रेस ने इस साल दो फिल्में दी हैं, एक बॉलीवुड की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और एक हॉलीवुड हार्ट ऑफ स्टोन। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वे फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी।

टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार्स

  1. शाहरुख खान
  2. आलिया भट्ट
  3. दीपिका पादुकोण
  4. वामिका गब्बी
  5. नयनतारा
  6. तमन्ना भाटिया
  7. करीना कपूर खान
  8. शोभिता धुलिपाला
  9. अक्षय कुमार
  10. विजय सेतुपति
(इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Koffee With Karan 8 : इस फिल्म में आलिया की कास्टिंग के अगेंस्ट थे Varun Dhawan और Sidharth Malhotra, एक्ट्रेस के खिलाफ दोनों ने रचाई थी ये साजिश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts