Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले Salman Khan, हथियार के लाइसेंस की लगाई अर्जी; मिली थी जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले Salman Khan, हथियार के लाइसेंस की लगाई अर्जी; मिली थी जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी। इसी बीच शुक्रवार को भाईजान मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे। एक्टर को पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि सलमान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को हथियार लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन दी है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले सलमान

सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिले हैं। कुछ महीने पहले ही सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। यह लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था। धमकी भरे लेटर के बाद सलमान खान ने पुलिस के पास एक एप्लीकेशन जमा की थी, जिसमें उन्होंने एक हथियार के लाइसेंस की डिमांड की थी। उनका कहना था कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस पुलिस से चाहते हैं। इस बारे में भी सलमान खान ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत की है। हालांकि, अभी तक पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता कि आखिर सलमान और पुलिस कमिश्नर के बीच क्या बातचीत हुई है।

धमकी के बाद बढ़ाई थी सुरक्षा

दरअसल, मूसेवाला की हत्या के बाद पिछले महीने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक लेटर मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र किया जाएगा। मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी। यह गुमनाम लेटर मुंबई में बीच पर उस स्थान पर पाया गया था, जहां सलीम खान रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। लेटर मिलने के बाद खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। ये भी पढ़ें: Salman Khan को धमकी वाले मामले में बड़ा खुलासा, कत्ल करने पहुंच गया था किलर… महाकाल ने पूछताछ में बताया हैरान कर देने वाला सच

इस शूटिंग में बिजी हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स आई हैं कि इस फिल्म का टाइटल बदला जाएगा। फिल्म की कास्टिंग भी सलमान खान के कहने पर ही बदली गई है। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म में साउथ एक्टर जगपति बाबू को लिया गया है। ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने कराया न्यूड फोटोशूट… यूजर्स ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़ मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts