Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान ने तलाक और एलिमनी का उड़ाया मजाक, बोले- खर्राटों पर भी हो जाता है डिवोर्स, फिर वो आधे पैसे लेकर चली जाती है

Follow on Google News
सलमान खान ने तलाक और एलिमनी का उड़ाया मजाक, बोले- खर्राटों पर भी हो जाता है डिवोर्स, फिर वो आधे पैसे लेकर चली जाती है
एंटरटेनमेंट डेस्क। नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन की शुरुआत से पहले ही एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शो के पहले मेहमान के रूप में नजर आ रहे हैं और उन्होंने रिश्तों, तलाक और एलिमनी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की है।

अब तो खर्राटों पर भी तलाक हो जाता है- सलमान

कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा, “पहले लोग एक-दूसरे के लिए कुर्बानी देते थे। अब अगर रात को एक टांग आ जाए, खर्राटे आ जाएं या हल्की सी गलतफहमी हो जाए, तो तलाक हो जाता है और तलाक के बाद वो आधे पैसे लेकर भी चली जाती है।” सलमान की इस बात पर मंच पर मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी जोर से हंसते नजर आए। हालांकि, यह क्लिप पूरे एपिसोड का छोटा हिस्सा है। हालांकि, सलमान ने यह टिप्पणी किस संदर्भ में की है, वह स्पष्ट नहीं है।

21 जून से शुरू होगा तीसरा सीजन

नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से स्ट्रीम होगा। पहला सीजन 30 मार्च 2024 को शुरू हुआ था और 22 जून तक चला था। इसके बाद दूसरा सीजन 21 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक आया। शो के फॉर्मेट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इस बार सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर भी टीम का हिस्सा होंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

इस सीजन में सबसे बड़ी बात है कि करीब 6 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू की शो में वापसी हो रही है। वह अर्चना पूरन सिंह के साथ एक बार फिर मंच साझा करेंगे। फिलहाल, सलमान खान की इस मजाकिया टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts