People's Update
Saturday, April 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, April 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    वेस्ट एशिया संकट पर IGoM की चौथी बैठक, PM मोदी ने जोखिम कम करने के कदमों पर दिया जोर
    अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत की तारीख तय नहीं: ईरान
    राहुल गांधी को बड़ी राहत: दोहरी नागरिकता मामले में FIR पर रोक, HC ने नोटिस देने को कहा
    होर्मुज में ईरानी प्रतिबंध के बीच हुई गोलीबारी के बाद भारतीय टैंकरों ने रास्ता बदला
    नई दिल्ली : राहुल गांधी के घर तक भाजपा का मार्च, पुतला जलाया
    हज के लिए पहला जत्था सऊदी अरब रवाना, भारत से 1.75 लाख जायरीन यात्रा में होंगे शामिल
    महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
    सीजफायर उल्लंघन के बाद लेबनान में IDF का हमला, हिज्बुल्लाह के कई लड़ाके मारे गए
    होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों ने दी गोलीबारी की सूचना
    सीजफायर उल्लंघन के बाद लेबनान में IDF का हमला, हिज्बुल्लाह के कई लड़ाके मारे गए
    चारधाम यात्रा कल से शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के खुलेंगे कपाट
    फिल साल्ट का तूफानी अर्धशतक, तेजी से रन बना रही बेंगलुरु, दिल्ली के गेंदबाजों की पिटाई
    बिहार विधानसभा: एक दिन का सत्र बुलाया गया, 24 को विश्वासमत हासिल करेगी सम्राट चौधरी की सरकार
    कोलकाता में चुनावी हिंसा की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार
    ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से फिर से खोलने का ऐलान किया
    ईरान ने किया होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने का ऐलान
    2027 में लॉन्च होगी G20 सैटेलाइट: ISRO
    होर्मुज स्ट्रेट से क्रॉस होते हुए देखा गया गैस और केमिकल टैंकर्स का एक काफिला
    'सत्ता में बने रहने के लिए साजिश की गई', महिला आरक्षण बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी
    कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई, सरकार की साजिश नाकाम हुई: प्रियंका गांधी
    समाज में डर फैलाकर सत्ता में है सरकार: डिंपल यादव
    दोपहर 12 बजे कांग्रेस की स्पेशल ब्रीफिंग, प्रियंका गांधी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
    तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात
    उत्तर प्रदेश: 25–27 अप्रैल को 74 जिलों में होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
    हैदराबाद: तेलंगाना बीजेपी चीफ रामचंद्र राव को उनके घर में किया गया नज़रबंद
    यूपी: UPESSC सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा 48 केंद्रों पर शुरू, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
    इस्लामाबाद में सोमवार को हो सकती है अमेरिका-ईरान अगली वार्ता
    उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के लिए हाईटेक निगरानी, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
    चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन 2713 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
    दिल्ली में आंधी-बारिश से उड़ानों पर असर, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
    पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के फाइटर एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग
    ताजा खबर
    बॉलीवुड

    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में छठी गिरफ्तारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को हरियाणा के फतेहबाद से पकड़ा

    Publish Date: 14 May 2024, 1:21 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    मुंबई। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर पिछले महीने हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के फतेहबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हरपाल सिंह (37) के रूप में हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सोमवार शाम को आरोपी को उसके गृहनगर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    रफीक चौधरी ने बताया नाम

    पुलिस ने बताया कि बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में हरपाल सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था। पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि हरपाल सिंह ने चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी' करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपए भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

    राजस्थान से पकड़ा गया 5वां आरोपी

    मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में 7 मई को 5वीं गिरफ्तारी की। हमलावरों को कथित रूप से वित्तीय मदद देने के मामले में राजस्थान से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक चौधरी (37) के रूप में की गई है। मोहम्मद रफीक चौधरी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और कथित शूटर-सागर पाल तथा विक्की गुप्ता के साथ सीधे संपर्क में था। अधिकारी के अनुसार, चौधरी ने कथित तौर पर पाल और गुप्ता को बाइक खरीदने और एक घर किराये पर लेने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने सलमान के घर के बाहर पांच बार से ज्यादा ‘रेकी’ भी की थी।

    पुलिस कस्टडी में किया सुसाइड

    आरोपी अनुज थापन ने बुधवार (1 मई) सुबह पुलिस कस्टडी में चादर से फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने उसे तुरंत मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 32 साल के अनुज पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 15 अप्रैल को अनुज थापन (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। अनुज गांव में ट्रक में बतौर हेल्पर काम करता था।

    पुलिस ने पंजाब से किया था गिरफ्तार

    सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को गिरफ्तार किया है। विक्की और सागर को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया। वहीं अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

    CCTV में दिखे शूटर्स

    गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते देखे गए। इस वीडियो में फायरिंग करने वालों की तस्वीर भी सामने आई। CCTV कैमरे में एक हमलावर सफेद टी-शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है। इस तस्वीर के आधार पर शूटर्स की तलाश की गई। इसके साथ ही पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया, जिस पर शूटर्स आए थे। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के बाद कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है।

    लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली घटने की जिम्मेदारी

    सलमान के घर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था। जिसमें दावा किया गया कि, अमेरिका में मौजूद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने यह पोस्ट शेयर कर सलमान खान पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट में लिखा है- ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत हम अमन चाहते है, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी। और तुमने जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो जानवर पाले हैं। बाकी ज्यादा बोलने की हमको आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप, रोहित गोदारा ग्रुप।

    गैंगस्टर के निशाने पर सलमान: गैलेक्सी में फायरिंग का CCTV

    मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस बंदूक से फायरिंग की गई थी, वो 7.6 बोर की थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को एक लाइव बुलेट मिली है, जो बंदूक लॉक करते समय गिरी हो सकती है। पुलिस ने दोनों आरोपी की बाइक को जब्त कर लिया है। फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा है जिसमें आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आ रहे हैं।

    अपार्टमेंट की दीवार पर मिले गोली के निशान

    घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के अपार्टमेंट की दीवार पर गोली के निशान भी मिले हैं। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

    सलमान के घर के बाहर हवा में की गई फायरिंग

    जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार (14 अप्रैल) सुबह करीब 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर्स बाइक से आए थे और हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।  मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के समय सलमान अपने घर में ही थे। बता दें कि, खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

    जून 2022 और मार्च 2023 में भी सलमान को मिली थी धमकी

    बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान को बीते कई सालों से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनपर हमले की कोशिश भी की जा चुकी है। ऐसे में एक्टर के घर के बाहर यूं फाइरिंग करने का मामला काफी गंभीर है। मार्च 2023 : लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 : सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला जैसा ही हाल सलमान का करने की बात लिखी हुई थी।

    सलमान के साथ रहते हैं 11 जवान

    सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। उनकी गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। NIA ने कहा था कि, खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, लॉरेंस ने उसका ही हवाला देते हुए एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। ये भी पढ़ें- सलमान के घर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी, राजस्थान से पकड़ा आरोपी, शूटर्स को रेकी में की थी मदद ये भी पढ़ें- सलमान के घर फायरिंग अपडेट : आरोपी अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में की आत्महत्या, चादर से लगाई फांसी

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    30 की उम्र से पहले बढ़ता मोटापा बन सकता है साइलेंट किलर, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

    HEALTH ALERT!30 की उम्र से पहले बढ़ता मोटापा बन सकता है साइलेंट किलर, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

    अक्षय बोले- कुछ बातें कैमरे पर नहीं बता सकते, लेकिन सही समय पर जरूर बनेगी फिल्म...

    हेरा फेरी 3 पर फिर ब्रेक!अक्षय बोले- कुछ बातें कैमरे पर नहीं बता सकते, लेकिन सही समय पर जरूर बनेगी फिल्म...

    डॉक्टर की सलाह पर भड़का मरीज, शराब पीने से मना करने पर की फायरिंग, वारदात के बाद फरार

    सतना:डॉक्टर की सलाह पर भड़का मरीज, शराब पीने से मना करने पर की फायरिंग, वारदात के बाद फरार

    मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़, शेयरधारकों को ₹13 डिविडेंड का ऐलान

    HDFC Bank Q4 Results:मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़, शेयरधारकों को ₹13 डिविडेंड का ऐलान

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंगाल में जोरदार प्रचार, बोले - अब ठहराव नहीं, बदलाव और विकास चाहिए

    Bengal Assembly Elections 2026:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंगाल में जोरदार प्रचार, बोले - अब ठहराव नहीं, बदलाव और विकास चाहिए

    बालोद में पिकअप पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत और 17 घायल, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

    CG :बालोद में पिकअप पलटने से भीषण हादसा, एक की मौत और 17 घायल, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

    होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर फायरिंग, बढ़ा तनाव

    Hormuz Strait:होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर फायरिंग, बढ़ा तनाव

    अवैध चिप्स फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, मासूम झुलसा… लापरवाही ने उड़ा दिए सुरक्षा दावों के परखच्चे

    अवैध चिप्स फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, मासूम झुलसा… लापरवाही ने उड़ा दिए सुरक्षा दावों के परखच्चे

    लोकसभा में बिल गिरा, BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल के आवास तक पहुंची महिला सांसद

    Women Reservation Bill :लोकसभा में बिल गिरा, BJP का देशभर में प्रदर्शन, राहुल के आवास तक पहुंची महिला सांसद

    50 हजार से ज्यादा शिक्षक सड़कों पर, TET और सेवा शर्तों पर उठाए सवाल

    भोपाल में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन:50 हजार से ज्यादा शिक्षक सड़कों पर, TET और सेवा शर्तों पर उठाए सवाल

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....