साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान का डेब्यू :‘ऐसी दीवानगी’ की शूटिंग शुरू

‘ऐसी दीवानगी’ की शूटिंग शुरू होते ही फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों की नजरें सुभान के डेब्यू पर टिक गई हैं। स्टार किड होने के चलते उन पर अपेक्षाओं का दबाव भी रहेगा, लेकिन मजबूत टीम और बड़े बैनर के साथ यह फिल्म उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकती है।
Follow on Google News
‘ऐसी दीवानगी’ की शूटिंग शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा में एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही है। मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला ने अपने करियर की पहली फिल्म ऐसी दीवानगी की शूटिंग शुरू कर दी है। महज 23 साल की उम्र में सुभान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं और इंडस्ट्री में उनके लॉन्च को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।

    बचपन से मिला फिल्मी माहौल

    सुभान का फिल्मी सफर नया जरूर है, लेकिन उनका रिश्ता बॉलीवुड से बचपन से रहा है। उन्होंने बड़े होते हुए इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों को करीब से देखा है। साजिद नाडियाडवाला के घर अक्सर फिल्मी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे सुभान को शुरू से ही एक्टर बनने की प्रेरणा मिली।

    यह भी पढ़ें: 51 वां जन्मदिन मना रहे अक्षय खन्ना : रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

    खास है फिल्म का टाइटल कनेक्शन

    ‘ऐसी दीवानगी’ सिर्फ एक फिल्म का नाम नहीं, बल्कि एक खास भावनात्मक जुड़ाव भी रखता है। यह टाइटल साजिद नाडियाडवाला की पहली पत्नी और दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती को श्रद्धांजलि के रूप में रखा गया है। उनकी डेब्यू फिल्म दीवाना में शाहरुख खान पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना ‘ऐसी दीवानगी’ आज भी याद किया जाता है।

    अनुभवी डायरेक्टर के हाथों लॉन्च

    इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं, जो इससे पहले करण जौहर के साथ कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला ने खासतौर पर शशांक खेतान को अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए चुना है, ताकि सुभान को एक मजबूत शुरुआत मिल सके।

    यह भी पढ़ें: महाकाव्य ‘वाल्मीकि रामायण’ पर फिल्म अनाउंस, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

    इंडस्ट्री की नजरें डेब्यू पर टिकीं

    ‘ऐसी दीवानगी’ की शूटिंग शुरू होते ही फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों की नजरें सुभान के डेब्यू पर टिक गई हैं। स्टार किड होने के चलते उन पर अपेक्षाओं का दबाव भी रहेगा, लेकिन मजबूत टीम और बड़े बैनर के साथ यह फिल्म उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts