Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

51 वां जन्मदिन मना रहे अक्षय खन्ना :रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

2000 के दशक में अक्षय खन्ना का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। कई फिल्में फ्लॉप रहीं और उनका करियर डगमगाया। इस दौरान वह पर्सनल लाइफ में भी चुनौतियों से जूझे, खासकर हेयर लॉस को लेकर।
रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के बेहतरीन और सबसे अंडररेटेड एक्टर्स में शुमार अक्षय खन्ना  28 मार्च को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अलग-अलग तरह के किरदारों में जान डालने वाले अक्षय का फिल्मी सफर किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हर दौर में अपनी अलग क्रेजी और दमदार एक्टिंग से फैंस को अपना दिवाना बनाया है।

    ‘धुरंधर’ से फिर छाए अक्षय

    दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर में अक्षय खन्ना ने कराची के खूंखार डॉन ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाकर दर्शकों को चौंका दिया। इस रोल को कई बड़े एक्टर्स ने ठुकराया था, लेकिन अक्षय ने इसे स्वीकार कर अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया। फिल्म में उनका स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस जेन-जी के बीच भी काफी पॉपुलर हुआ।

    यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ पर आया बड़ा अपडेट : भगवान राम की पहली झलक हनुमान जयंती पर दिखेगी, नामित मल्होत्रा ने शेयर की जानकारी

    दिल चाहता है ने बदली किस्मत

    अक्षय खन्ना के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट दिल चाहता है रही। इसमें सिड के किरदार में उन्होंने एक शांत, परिपक्व और गहराई वाले प्रेम को जिस तरह पर्दे पर उतारा, उसने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उस दौर में जब एक्शन हीरो का बोलबाला था, अक्षय ने सेंसिटिव किरदार चुनकर खुद को अलग साबित किया।

    यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी नोटों की बारिश! राम नवमी पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाया गदर, 674 करोड़ का आंकड़ा पार!

    बॉर्डर से बनाई पहचान

    साल 1997 में बॉर्डर से उन्हें पहली बड़ी सक्सेस मिली। ‘धर्मवीर भाकरी’ के किरदार में उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है। हालांकि उनकी पहली फिल्म हिमालय पुत्र बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। और अपने कला पर यकीन करते हुए उन्होंने आगे अपने रोल पर काफी काम किया और बॉलीवुड में शानदार एक्टिंग से पहचान बनाई।

    पर्सनल प्रॉब्लम से लेकर हयरलॉस तक झेला

    2000 के दशक में अक्षय खन्ना का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। कई फिल्में फ्लॉप रहीं और उनका करियर डगमगाया। इस दौरान वह पर्सनल लाइफ में भी चुनौतियों से जूझे, खासकर हेयर लॉस को लेकर। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दमदार वापसी की।

    ‘छावा’ में औरंगजेब से बटोरी तारीफ

    साल 2025 में ही छावा में औरंगजेब के किरदार ने एक बार फिर उनकी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनके इस रोल को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा।अक्षय खन्ना की खासियत यही है कि उन्होंने कभी भी खुद को एक ही तरह के किरदारों में सीमित नहीं किया। 51 की उम्र में भी वह अपने अभिनय से नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं और आने वाले समय में भी उनसे ऐसी ही शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts