सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम लालेपुर में रिटायर्ड फौजी ने अपने सगे भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि, बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बेटी को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
गोली मारने के पीछे वजह!
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी रामाधार उर्फ गुड्डा तिवारी ने अपने भाई राममिलन तिवारी भतीजे अज्जू तिवारी और खुद की बेटी वर्षा तिवारी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान भाई और भतीजे की मौत हो गई। जबकि, बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1697537593116639442?t=oiT11Tk5Sdtw0Wu05j5h3w&s=08
ये भी पढ़ें- ‘One Nation, One Election’ : वीडी शर्मा बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन हो… कमलनाथ ने कहा- संविधान संशोधन का विषय, इसमें राज्यों की अनुमति अनिवार्य