Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में हादसा : गढ़ाकोटा में ट्रक से टकराईं दो कारें, 2 युवकों की मौत, दो घायल

Follow on Google News
सागर में हादसा : गढ़ाकोटा में ट्रक से टकराईं दो कारें, 2 युवकों की मौत, दो घायल
सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के आबचंद मोड़ पर बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक के बाद एक दो कारें ट्रक से टकरा गईं। दुर्घटना में एक कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार हादसे के बाद सड़क किनारे उतर गई, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

ट्रक से पीछे से जा भिड़ी कार, फिर दूसरी भी टकराई

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक (MP21 ZE 0771) को पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार भी उसी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भोपाल के करौंद निवासी 35 वर्षीय खेबर अली पुत्र गुलाम अली और 20 वर्षीय समीर अली पुत्र सलीम अली की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान जुबेर अली और तकबीर अली के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों युवक प्रयागराज से भोपाल लौट रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है। घटना को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। टीआई रजनीकांत दुबे ने बताया, “हादसे में एक कार में सवार दो युवकों की मौत हुई है, दो घायल हैं। दूसरी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। ट्रक और कारों को जब्त कर लिया गया है, विस्तृत जांच की जा रही है।” ये भी पढ़ें- इंदौर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में खोया अपना लाल, पहलगाम हमले में मारे गए सुशील नथनियाल को दी गई अंतिम विदाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts