Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Vladimir Putin Cardiac Arrest : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने की खबर, फर्श पर गिरे हुए मिले

Follow on Google News
Vladimir Putin Cardiac Arrest : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने की खबर, फर्श पर गिरे हुए मिले
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आया है। वे फर्श पर गिरे हुए मिले, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी मीडिया चैनल 'टेलीग्राम' (Telegram) पर पोस्ट किए गए एक बयान में दावा किया गया है कि, व्लादिमीर पुतिन को “कार्डियक अरेस्ट" का सामना करना पड़ा और वे इसके चलते जमीन पर गिर पड़े थे। इसके साथ ही एक बार फिर इस बारे में खुसफुसाहट शुरू हो गई है कि रूस के राष्‍ट्रपति बीमार हैं।

हार्ट सर्जरी के बाद आया होश

एक टेलीग्राम चैनल की तरफ से दावा किया गया है कि, रविवार शाम को जिस समय पुतिन अपने बेडरूम में थे, उन्‍हें कार्डियक अरेस्‍ट हुआ था। टेलीग्राम चैनल की मानें तो इस समय पुतिन अपने आधिकारिक निवास में एक स्‍पेशन इनटेंसिव केयर यूनिट में हैं। डॉक्‍टरों द्वारा उनकी एक हार्ट सर्जरी की गई, जिसके बाद पुतिन को होश आ गया। बता दें कि, पिछले साल से खबरें हैं पुतिन पैंक्रियास कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका स्‍वास्‍थ्य ठीक नहीं है। हालांकि पिछले दिनों चीन के दौरे के दौरान वे स्वस्थ नजर आए।

बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले पुतिन

एक सोशल मीडिया पोस्ट में क्रेमलिन के अंदरूनी सूत्रों की तरफ से लिखा गया है कि, रविवार रात करीब 9:05 (मॉस्को के समय अनुसार) पर व्लादिमीर पुतिन के घर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों को राष्‍ट्रपति के बेडरूम से शोर और गिरने की आवाज सुनाई दी थी। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत बेडरूम की तरफ भागे और उन्‍होंने देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर गिरे हुए थे। इसके साथ ही उनके खाने और ड्रिंक्‍स के साथ एक मेज उलटी हुई पड़ी थी। (उपरोक्त समाचार के संबंध में अभी तक रूसी सरकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।) अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts