Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रूस में बड़ा हादसा : मखाचकाला में गैस स्टेशन में विस्फोट, 27 लोगों की मौत; 60 से अधिक घायल, देखें VIDEO

Follow on Google News
रूस में बड़ा हादसा : मखाचकाला में गैस स्टेशन में विस्फोट, 27 लोगों की मौत; 60 से अधिक घायल, देखें VIDEO
मॉस्को। रूस के मखाचकाला सिटी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गैस स्टेशन में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना रूस के दागेस्तानी की है। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।

कार रिपेयरिंग शॉप में लगी आग

अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, आग सोमवार रात (14 अप्रैल) दागेस्तानी राजधानी माखचकाला में एक राजमार्ग के किनारे एक ऑटो मरम्मत की दुकान में लगी। जिसके बाद विस्फोटों के कारण आग पास के गैस स्टेशन तक फैल गई। आग के चलते एक मंजिला मकान भी जलकर खाक हो गया। https://twitter.com/psamachar1/status/1691324081965023232?t=NB0uSYVpOMlnqPtCwMkqYg&s=08

कैसे लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स में रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री व्लादिमीर फिसेंको के हवाले से यह जानकारी दी गई है कि घायलों में 13 बच्चे हैं। यह आग 600 वर्ग मीटर के एरिया में फैल गई थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उसकी जांच की जा रही है।

आठ में से दो ईंधन टैंक फटे

दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने बताया कि, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को सभी आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठ में से दो ईंधन टैंक फट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts