Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

300 करोड़ रु. से नया 11 सीटर लग्जरी जेट खरीदेगी मप्र सरकार, छोटा किचन भी होगा

खरीदी का टेंडर जून में खुलेगा, एक साल में सप्लाई करेगी कंपनी
Follow on Google News
300 करोड़ रु. से नया 11 सीटर लग्जरी जेट खरीदेगी मप्र सरकार, छोटा किचन भी होगा

अशोक गौतम/भोपाल। मोहन सरकार की नया मिड साइज जेट खरीदने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस नए जेट की रμतार पहले वाले विमान से तेज होगी। इससे भोपाल से दिल्ली तक का सफर 35 से 40 मिनट में पूरा होगा। यह विमान काफी स्पेशियस होगा, जिसमें छोटा सा किचन और चेयर फोल्डिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा यह 2,000 नॉटिकल माइल्स तक बिना रीμयूलिंग के सफर कर सकेगा। दो पायलट और 9 पैसेंजर बैठने की क्षमता होगी। इसकी लागत 250 से 300 करोड़ के बीच होगी। अगले माह खुलेगी बिड : लोकसभा चुनाव आचार संहिता समाप्त होने विमान खरीदी का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश करेगा। विमान खरीदी के एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) में प्रीवैयरा, टैक्सट्रान और बॉम्बार्डियर कंपनियों ने शामिल हुई थीं। इसमें से अब सिर्फ दो कंपनियों ने फाइनल बिड में हिस्सा लिया है। यह बिड इसी माह खोली जाएगी। जो कंपनी अत्याधुनिक फीचर और कम दाम में जेट विमान सरकार को उपलब्ध कराएगी उससे ही विमान खरीदा जाएगा। बताया जाता है बॉम्बार्डियर और प्रीवैयरा कंपनी ने विशेष रुचि दिखाई है।

अभी 6 से 7 लाख रुपए में किराये पर मिलता है

जेट सरकार को निजी कंपनियों से किराए का विमान लेना महंगा पड़ता है। सामान्य तौर पर सरकार को किराए का विमान तीन से साढ़े तीन लाख रुपए प्रतिघंटे के हिसाब से विमान मिलता है। वहीं चुनाव, त्योहार, महत्वपूर्ण दिनों में विभान 6 से 7 लाख रुपए प्रति घंटे के हिसाब से मिलता है।

अभी सिर्फ एक 12 साल पुराना हेलिकॉप्टर है

मप्र सरकार के पास अभी एक हेलीकॉप्टर है, जो 12 साल से भी पुराना है। इसमें दो पायलट और छह पैसेंजर के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा सरकार जरूरत पड़ने पर विमान किराए पर ले रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नया हेलीकॉप्टर 100 से 150 करोड़ की लागत का हो सकता है। हालांकि इसकी प्रक्रिया शुरू होना अभी बाकी है।

μलेश बैक : सरकार का विमान 2021 में हो गया था क्रेश

सरकार ने सबसे पहले वर्ष 1998 में प्रापी विमान खरीदा था। इसके बाद उसे 2019 में बेच दिया । इसके ठीक बाद एक दूसरा नया विमान करीब 85 करोड़ रुपए की लागत से खरीदा गया। कोरोना काल के दौरान यह विमान अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने गया था। यह वहां से इंदौर आ रहा था। इस दौरान तकनीकि खराबी आने से ग्वालियर में क्रेश हो गया था।

सभी औपचारिकताएं पूरी

विमान खरीदी की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। विमान सप्लाई करने से जुड़े टेंडर को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते नहीं खोला गया है। आचार संहिता के बाद इसे जून में खोला जाएगा। चंद्रमौली शुक्ला,, डायरेक्टर, विमानन विभाग, मप्र सरका

एक हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए स्पेसिफिकेशन की तैयारी

विमान खरीदी के आदेश जारी करने के तुरंत बाद सरकार एक हेलीकॉप्टर भी खरीदेगी। इसकी भी विमानन विभाग ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए विमान से जुड़े जानकारों से इसके स्पेसिफिकेशन तैयार करा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया को एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

हेलीकॉप्टर के लिए ये डिमांड

  • रात में भी टैकऑफ और लैंड कर सके।
  • हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित 7 पैसेंजर के बैठने की क्षमता हो।
  • एक बार ईंधन भरने के बाद 540 किमी तक उड़ान भर सके।
  • पर्यावरण के मानकों के अनुसार उसकी आवाज या शोर नियंत्रित होना चाहिए।

जेट में ये सुविधाएं रहेंगी

  • 2,000 नॉटिकल माइल्स तक बिना रीμयूलिंग के सफर।
  • रात में टैकऑफ और लैंड करेगा।
  • बर्फबारी और बारिश से जुड़ी सुरक्षा प्रणाली होगी।
  • मप्र की हवाई पट्टियों यानी 5000 फीट के रनवे पर भी उतर सकेगा।
  • एक बार में 3704 किमी की उड़ान।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts