Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

1.30 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में पहुंचे 1,596 करोड़ रु.

Follow on Google News
1.30 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में पहुंचे 1,596 करोड़ रु.

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश की करीब 1.30 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1,596 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। यह राशि 10 नवंबर के स्थान पर 7 तारीख को दी गई। शासन ने यह निर्णय धनतेरस को देखते हुए लिया है। महिला और बाल विकास विभाग की इस योजना में जून माह की 10 तारीख से एक हजार रुपए ट्रांसफर करने का सिलसिला शुरू हुआ था। दो माह बाद एक हजार रुपए से बढ़ाकर राशि 1,250 रुपए कर दी गई थी और अक्टूबर में मिली योजना की किस्त राशि में 4 अक्टूबर को 1,250 रुपए प्रति महिला ट्रांसफर किए गए थे। इसलिए उतनी ही महिलाओं को इस माह भी राशि उनके खाते में भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार अक्टूबर में जितने हितग्राही थे, उनको ही विभाग की ओर से राशि हस्तांतरित की गई है। इस योजना में लाड़ली बहनों को आने वाले समय में 1750, फिर 2000 और इसी तरीके से बढ़ाते हुए 3000 रुपए किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की गई थी।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts