Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूनम पांडे को 100 करोड़ रु. का नोटिस भेजने वाला फैजान झूठा है: गहना

एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ ने कहा- पूनम पांडे -फैजान ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’... सब बिग बॉस में जाने के लिए ड्रामा
Follow on Google News
पूनम पांडे को 100 करोड़ रु. का नोटिस भेजने वाला फैजान झूठा है: गहना

अमिताभ बुधौलिया, मुंबई। सर्वाइकल कैंसर से अपनी फर्जी मौत से विवादों में घिरीं पूनम पांडे के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजने वाले सोशल मीडिया इन्एफ्लूसर फैजान अंसारी को लेकर एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ ने फैजान को एक नंबर का झूठा व धोखेबाज बताया। एक इंटरव्यू में गहना ने कहा, फैजान मीडिया में सुर्खियां बंटोरकर बिग बॉस के शो में एंट्री पाना चाहता है। बता दें, जून-2023 में फैजान व गहना भी फर्जी निकाह कांड से विवादों में घिरे थे।

पूनम ने जो किया, वह बिल्कुल गलत

गहना ने दो टूक कहा-देखिए यहां फैजान भी चोर है और पूनम पांडे भी...चोर-चोर मौसेरे भाई। जो पूनम ने किया, वो तो पूरी तरह से गलत था। अनैथिकल (अनैतिक) था, क्योंकि आपको पब्लिसिटी चाहिए, उसके लिए आप किसी बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं। उससे जो लोग एक्चुअली आहत हैं, आप उनके सेंटिमेंट के साथ खेल रहे हैं। आप (पूनम) कहते हैं कि आपने ये सब इसके लिए किया, उसके लिए किया, यह सबको पता है कि ये सिर्फ एक ढोंग था, एक पब्लिसिटी स्टंट था। एक्चुअली उसकी एंटायर यूनिट चाहे वो उसकी पीआर हो, सब पर केस होना चाहिए। ये तो जरूरी है, लेकिन इस तरीके से नहीं होना चाहिए कि आप उस पर मानहानि का केस करें। पूनम पांडे पर तो सीरियसली एफआईआर होनी चाहिए। वैसे, फैजान का तो ये हमेशा से ही ड्रामा रहा है। वो एक नंबर का झूठा है।

फैजान के पास एक फालतू का एडवोकेट है

गहना ने कहा कि फैजान कभी बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट पर मानहानि का ढोंग कर लेता है, तो कभी कुछ। उसके पास एक फालतू का एडवोकेट है, जो यह सब करता रहता है। पहली बात न तो इन केसेज पर न कोई एफआईआर है और न कोई सीरियस एक्शन। ये लोग सिर्फ एक पेपर बनाते हैं और उसे थाने में जाकर अटैच्ड करवाते हैं, फिर उसे मीडिया में दिखाते हैं। दूसरी बात, ये एक ऐसा मैटर है, जिस पर प्रॉपर एफआईआर हो। मैं कहूंगी कि ये तो होना ही चाहिए, लेकिन सीरियसली होना चाहिए।

फैजान ने मेरे साथ भी निकाह की झूठी न्यूज फैलाई थी

गहना नाराजगी जताती हैं-फैजान ने हमारी निकाह की झूठी न्यूज भी फैलाई थी। फैजान का काम ही यही है। फैजान को तो मीडिया से वॉकआउट ही कर देना चाहिए। इसने सबसे पहले मुझे मैन्युपुलेट करके निकाह वाला ढोंग किया। उसके तुरंत बाद सुपरस्टार पुनीत के साथ ढोंग किया। फैजान ने पुनीत के फैंस पर उन्हें जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया था। बेसिकली ये बिग बॉस में जाने के लिए सारे ढोंग कर रहा है। इसका कुछ भी वजूद नहीं है। न तो इसे कोई नॉलेज है और न ही बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts