Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा :रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के नाम पर 77 लाख की साइबर ठगी, बिहार से दो शातिर गिरफ्तार.

पुलिस ने AC और गीजर मैकेनिक बनकर पकड़ा ठगों को
रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के नाम पर 77 लाख की साइबर ठगी, बिहार से दो शातिर गिरफ्तार.
कुंडापुरा पुलिस ने किया खुलासा

छिंदवाड़ा। शनिवार को कुंडीपुरा पुलिस ने खुलासा की है रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप दिलाने के नाम पर करीब 77 लाख 25 हजार की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित संजय कुमार अग्रवाल से जनवरी 2025 में फर्जी खातों और मोबाइल नंबरों के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी की गई थी। 

दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

मामले में थाना कुंडीपुरा में अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इससे पहले एक आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम ने बिहार में लगातार 8 दिन तक AC और गीजर मैकेनिक बनकर गुप्त रूप से रैकी की और आखिरकार उदय कुमार एवं रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Breaking News

कुर्की की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस अब ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र भगत, साइबर सेल और कुंडीपुरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली: खाट पर ले जाना पड़ा नाबालिग का शव, सड़क के अभाव में नहीं पहुंची एंबुलेंस

इस टीम ने दबोचे आरोपी; सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक-रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे, गजानंद मरपि, साइबर सेल नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी, राहुल की विशेष भूमिका रही।

Edited By- Aakash Waghmare

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts