PlayBreaking News

चैत्र नवरात्रि की तैयारी :मैहर में 10 दिन बाद फिर शुरू हुई मां शारदा मंदिर की रोपवे सेवा

मैहर में मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसलिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर स्थित रोपवे भी शुरू हो गया है।
Follow on Google News
मैहर में 10 दिन बाद फिर शुरू हुई मां शारदा मंदिर की रोपवे सेवा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मैहर। मां शारदा देवी मंदिर की रोपवे सेवा 10 दिन के रखरखाव के बाद रविवार से दोबारा शुरू कर दी गई है। आगामी चैत्र नवरात्रि मेले को देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोपवे सेवा 5 मार्च से 14 मार्च तक बंद रखी गई थी। इस दौरान रोपवे कंपनी द्वारा पुली, रस्सियों और मोटरों की गहन जांच की गई तथा सभी सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद रोपवे का सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सेवा दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी।

    बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को बड़ी राहत

    प्रशासन के अनुसार, मैहर एक घोषित धार्मिक नगरी है। चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। रोपवे शुरू होने से बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में करीब 600 फीट की ऊंचाई तय कर दर्शन कर सकेंगे।

    नवरात्रि में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक

    चैत्र नवरात्रि के दौरान मैहर नगर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम दिव्या पटेल के आदेशानुसार यह प्रतिबंध 19 से 27 मार्च की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी दुकान, होटल या रेहड़ी पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री या भंडारण नहीं किया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    वैन से भी पहुंच सकते हैं मंदिर

    नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और रखरखाव के बाद रोप-वे पूरी तरह सुरक्षित है। रविवार से इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। रोपवे के अलावा श्रद्धालु सीढ़ियों या वैन सेवा के माध्यम से भी मंदिर पहुंच सकते हैं।

    दिव्या पटेल, एसडीएम, मैहर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts