PlayBreaking News

SINGHAM AGAIN : शेर की तरह दहाड़ लगाते दिखेंगे Ajay Devgn, एक्टर का लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड; बोले- अब वर्ल्ड कप का दुख कम होगा

Follow on Google News
SINGHAM AGAIN : शेर की तरह दहाड़ लगाते दिखेंगे Ajay Devgn, एक्टर का लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड; बोले- अब वर्ल्ड कप का दुख कम होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की फेमस एक्शन फ्रेंजाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही आने वाले हैं। फिल्म के कई स्टार्स का लुक सामने आ चुका है और अब मेकर्स ने उस एक्टर के लुक को रिवील किया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बॉलीवुड के सिंघम, अजय देवगन (Ajay Devgn) का फर्स्ट लुक फिल्म से सामने आ चुका है। जिसमें वे शेर की तरह दहाड़ते दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनके इस लुक को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा अब वर्ल्ड कप का दुख थोड़ा कम होगा।

शेर की तरह दहाड़ते दिखे सिंघम

'सिंघम अगेन' के लुक की बात करें तो रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने पोस्टर को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में एक्टर शेर की तरह दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में अजय देवगन के साथ शेर की तस्वीर भी नजर आ रही है। शेर और एक्टर की फोटो को मर्ज करके बखूबी एडिट किया गया है।

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

रोहित शेट्टी ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा 'शेर आतंक मचाता है और वही जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसकर्मी, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है।

अजय देवगन ने भी शेयर किया पोस्टर

अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- वह सर्वशक्तिमान है, वह शक्ति है, खतरनाक है, ताकतवर है, सिंघम दोबारा दबाड़ेगा।

इन एक्टर्स का फर्सट लुक आ चुका है सामने

इससे पहले रोहित शेट्टी ने करीना कपूर खान का फर्सट लुक शेयर किया था। साथ ही रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का भी लुक सामने आ चुका है।

फैंस हुए एक्साइटेड

अजय देवगन का सिंघम अगेन का लुक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। वह पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुपर सर और फायर इमोजी पोस्ट की। वहीं दूसरे ने लिखा- अब इंतजार नहीं हो रहा है। तीसरे ने लिखा- आला रे आला बाजीराव सिंघम आला।

कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है 'सिंघम अगेन'

'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। यह 'सिंघम' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ करीना कपूर भी हैं। 'सिंबा', 'सिंघम', 'सिंघम 2' और 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हैं। रोहित शेट्टी ने इस कॉप यूनिवर्स में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ को भी जोड़ा है।

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

'सिंघम अगेन' को रिलायंस एंटरटेनमेंट, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सिंघम अगेन की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म का क्लैश अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगा। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Singham Again : लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी Deepika Padukone, सामने आया खतरनाक अवतार ये भी पढ़ें- सिंघम-3 की शूटिंग शुरू, अजय, अक्षय और रणवीर आएंगे एक साथ नजर, Kareena Kapoor ने शेयर की एक्शन सीन की फोटो, विलेन के लिए टाइगर-अर्जुन का नाम चर्चा में
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts